मंगेतर ने किया ब्रेकअप तो महिला ने खुद से कर डाली शादी, खर्च किए 1 लाख रुपए

नई दिल्ली। किसी भी पुरुष या महिला के जीवन में शादी एक बहुत ही स्पेशल मूवमेंट होता है। हर कोई उसे यादगार बनाना चाहता है। लेकिन अमेरिका में शादी से जुड़ा एक बेहद ही अजीब मामला सामने आया है। एक महिला ने बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप हो जाने के बाद खुद से ही शादी कर डाली। इस शादी में महिला ने लगभग 1 लाख रुपए तक की रकम खर्च कर डाली। इस शादी मे उनके परिवार और दोस्त भी शामिल हुए।

4 महीने पहले मेग का हुआ था ब्रेकअप

4 महीने पहले मेग का हुआ था ब्रेकअप

जॉर्जिया के अटलांटा शहर की रहने वाली 35 वर्षीय लाइफ एंड बिजनेस कोच मेग टेलर मॉरिसन ने बताया कि, उन्होंने यह शादी 'खुद से प्यार' करने के संकेत के तौर पर की है। क्योंकि उन्होंने अक्टूबर 2020 ने अपने मंगेतर के साथ शादी करने का फैसला किया था, लेकिन शादी के 4 महीने पहले जून में उसने मेग से ब्रेकअप कर लिया। मेग ने फैसला किया कि उसे शादी में आगे बढ़ने के लिए किसी और की जरूरत नहीं है।

Recommended Video

    America में लड़की ने Boyfriend से Breakup के बाद खुद से की शादी, जानें पूरी खबर । वनइंडिया हिंदी
    'मैंने हमेशा हैलोवीन 2020 पर शादी करने का सपना देखा था'

    'मैंने हमेशा हैलोवीन 2020 पर शादी करने का सपना देखा था'

    शादी के दौरान मेग ने शीशे के सामने खुद से प्रतिज्ञा ली और किस किया। इस दौरान मेग भावुक भी हो गईं। कोलोराडो के बोल्डर में मेग की शादी में उनके दस नजदीकी दोस्त और परिवार वाले सख्त कोविड प्रोटोकॉल के साथ इसमें शामिल हुए। मेग ने बताया कि महामारी के दौरान उनके दिमाग में कुछ समय से शादी के ख्याल आ रहे थे। मैंने पहले भी स्व-विवाह के बारे में सुना था और मैंने हमेशा हैलोवीन 2020 पर शादी करने का सपना देखा था। मैंने सोचा कि क्यों न खुद से शादी करूं, यह वास्तव में मजेदार हो सकता है।

    मेग ने बातई खुद से शादी करने की वजह

    मेग ने बातई खुद से शादी करने की वजह

    मेग बताती हैं कि, मेरे पास मेरा Pinterest बोर्ड था जैसे कि कई युवा महिलाएं करती हैं और मैंने इसे वास्तविक बनाने का फैसला किया है। इस शादी के मकसद आत्म-प्रेम को प्रतिबद्धता में बदलना और अपना ख्याल रखना है। पहले खुद को रखो, क्योंकि मुझे लगता है कि कोई भी अच्छा रिश्ता है चाहे वह खुद के साथ हो या अन्य लोगों के साथ, पहले खुद को खुश रखना होगा।

    Photo courtesy: Social media

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+