जिस कोख से जन्मी मां, उसी गर्भ से बेटे ने भी लिया जन्म, जानें पूरा मामला

नई दिल्ली। सुनने में भले आपको अजीब लगा रहा हो, लेकिन घटना सच्ची है। जिस गर्भ ने मां ने जन्म दिया उसी कोख के सहारे उसका बेटा भी पैदा हुआ। स्वीडन की रहने वाली एमीली एरीकसन ने अपने बेटे को जन्म दिया। वो उससे काफी प्यार करती है। दोनों में बहुत सारी समानताएं है, जिसका कारण है कि मां और बेटे दोनों ने एक ही गर्भाशय से जन्म लिया है।

pregnancy

एक ही गर्भ से जन्मे मां-बेटे

एमीली पहली महिला है, जिन्होंने अपनी मां के गर्भाशय की मदद से अपने बेटे को जन्म दिया है। 30 साल की एमीली नार्थ स्कॉर्टहोल्म में रहती है। हाल ही में एमीली बेटे को जन्म दिया। एमीली चाहतीं है कि उनकी कहानी सब लोग जानें और गर्भाशय प्रत्यारोपण के लिए प्रेरित हो। एमीली ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि दो साल पहले मेट्स ब्रेनस्ट्रोम नाम के स्वीडिश डॉक्टर ने उनका ऑपरेशन किया। उनके साथ-साथ उनकी मां का भी ऑपरेशन किया गया।

बिना गर्भाशय के हुआ जन्म

जब एमीली 15 साल की थी, उन्होंने पीरियड्स ना होने पर डॉक्टरों से संपर्क किया। डॉक्टरों ने जब जांच की तो पता चला की वो बिना गर्भाशय के पैदा हुई है। जिसका मतलब था कि वो कभी मां नहीं बन सकती। जब वो 20 साल की हुई तो उसी वक्त से वो स्टेम सेल की मदद से गर्भाशय ट्रांसप्लांट करने के लिए कोशिश करने लगी।

मां ने की मदद

53 साल की उनकी मां ने उनकी मदद की और उन्हें अपना गर्भाशय देने का फैसला किया। मां के इस ऑफर से वो खुश हो गई। जिसके बाद दोनों को कईयों टेस्ट से गुजरना पड़ा। कई बार मेडिकल चेकअप करवानी पड़ी। एमीली परेशान थी, कि उनकी वजह से उनकी मां को भी इतने बड़े ऑपरेशन ने गुजरना पड़ रहा है।

ऑपरेशन सफलता पूर्व हुआ और गर्भाशय प्रत्यारोपण के एक साल बाद ही वो गर्भव ती हो गई। पहली बार मां बनने का अहसास अद्भुत था। एमीली कहती है कि जब उन्होंने अपनी मां को बताई तो मां खुशी से झूम उटी और बस कहा कि मैं जानती थी कि ऐसा होगा। अब एमीली अपनी मां की कोख से अपने बेटे को जन्म दे चुकी है। परिवार खुश है और विज्ञान को शुक्रिया कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+