Video: कई दिनों से भोजन कराने नहीं आई महिला तो हालचाल लेने घर पहुंच गया लंगूर, घर जाकर देखा तो महिला मिली....

कई दिनों से भोजन कराने नहीं आई महिला तो हालचाल लेने घर पहुंच गया लंगूर, घर जाकर देखा तो महिला मिली बीमार। वीडियो देखकर गला भर आएगा।

नई दिल्ली, 4 जुलाई। जानवरों के साथ रिश्ता बनाना हमेशा से बेहद खास होता है। जानवर और इंसान के साथ रिश्ता बनाने में सबसे बड़ा अंतर क्या है जानते हैं? आप किसी इंसान के साथ कितना भी अच्छा कर लें, लेकिन यदि आपने उसके साथ जाने-अनजाने एक गलत काम कर दिया तो वह आपकी सारी अच्छाई भूल जाएगा, लेकिन जानवरों के साथ ऐसा नहीं है। एक बार जब वो आपके साथ घुल मिल जाते हैं तो हमेशा आपकी बात मानते हैं आप उन्हें डांटते या कभी कभी पीटते भी हैं तो भी वह आपसे नाराज नहीं होते। एक इंसान के साथ एक जानवर किस हद तक करीबी रिश्ता रख सकता है इसका जीता जागता उदाहरण है ये वीडियो, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखकर आपकी आंख न भर आए तो कहना। आइए जानते हैं इस वीडियो के बारे में...

एक बूढ़ी महिला को गले लगा रहा है लंगूर

एक बूढ़ी महिला को गले लगा रहा है लंगूर

दरअसल इस वीडियो में एक लंगूर बिस्तर पर पड़ी एक वृद्ध महिला को गले लगा रहा है। वह दरवाजे से अंदर आता है और उस वृद्ध महिला के बिस्तर पर चढ़ जाता है। कुछ ही सेकेंडों में वह उस महिला के पेट पर बैठ जाता है और उसे गले लगा लेता है। महिला भी उसके ऊपर हाथ फेरती है और उसे गले लगा लेती है।

आखिर लंगूर से उसका क्या रिश्ता था।

आखिर लंगूर से उसका क्या रिश्ता था।

अभी तक की कहानी से आपको लग रहा होगा कि आखिर इस महिला से उस लंगूर का क्या संबंध था। तो हम इस राज से पर्दा उठा देते हैं। दरअसल यह महिला रोजाना लंगूरों को भोजन खिलाती थी। वह लंबे समय से ऐसा कर रही थी। एक दिन अचानक महिला बीमार हो गई और फिर लंगूरों को भोजन मिलना बंद हो गया।

महिला को न आता देख लंगूर को हुई चिंता

महिला को न आता देख लंगूर को हुई चिंता

जब महिला कई दिनों तक लंगूरों को भोजन खिलाने नहीं पहुंची तो उनमें से एक लंगूर को चिंता हुई और उसने महिला के बारे में पता लगाने का सोचा, और फिर सीधे महिला के घर पहुंच गया। घर पहुंचकर वह सीधे महिला के बिस्तर पर बैठ गया और फिर उसके पेट पर बैठकर उसे गले से लगा लिया। थोड़ी देर तक वह महिला को देखता रहा और फिर वहां से उठकर बाहर चला गया। शायद उसे ऐहसास हो गया था कि महिला अब बीमार है। यकीनन उसने भगवान से महिला के ठीक होने की कामना की होगी।

आखिर लंगूर महिला के घर पहुंचा कैसे

आखिर लंगूर महिला के घर पहुंचा कैसे

हालांकि वीडियो देखने वालों के मन में जो एक सवाल उठ रहा है वो यह कि लंगूर आखिर महिला के घर पहुंचा कैसे। तो दोस्तों इसका जवाब तो हमें ही नहीं मालूम, लेकिन ऐसा हो सकता है कि लंगूर को महिला का घर पहले से ही मालूम हो या महिला आस पास ही बंदरों को भोजन कराती हो। यकीनन जिसने भी यह वीडियो देखा होगा, वह अपनी आंखों में आंसू नहीं रोक पाया होगा। आप भी देखें घटना का वीडियो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+