रोम की सड़कों पर सिंदूर लगाए साड़ी पहने दिखी महिला, वीडियो देख लोगों ने कहा 'OMG'
Woman walks on Rome: कंटेंट क्रिएटर पल्लवी राज इन दिनों खूब सुर्खियों में है। इन्फ्लुंसर ने हाल ही में विदेश में इंडियन कल्चर का ऐसा जलवा दिखाया कि अब सोशल मीडिया पर उनका वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
दरअसल, अपनी एनिवर्सिरी के मौके पर महिला को रोम की सड़कों पर भारतीय वेशभूषा में देखा गया। महिला ने लाल रंग की साड़ी के साथ माथे पर सिंदूर लगाया हुआ है। इसे देखने के बाद लोग सोशल मीडिया पर जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं।

50 लाख ने देखा वीडियो
बता दें कि इस वीडियो को तकरीबन 50 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा है। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा कि जब मैंने रोम में साड़ी पहनी तो इटैलियन लोगों की क्या प्रतिक्रिया थी। मैं अपनी पहली सालगिरह के लिए तैयार हुई और जब हम सड़कों पर चल रहे थे तो हमने अपने पहनावे पर इटैलियंस की प्रतिक्रिया को कैद करने के बारे में सोचा।
वेस्टर्न कल्चर को पछाड़ा
महिला का वीडियो देखने के बाद लोग सोशल मीडिया पर खूब रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि इंटरनेट उनके आत्मविश्वास से काफी प्रभावित हुआ। एक ने कहा कि आजकल की दुनिया में, खासतौर पर भारत में हर कोई जहां वेस्टर्न कल्चर की ओर भाग रहा है, वहीं ये वीडियो हमें गर्व महसूस कराते हैं।
जमकर तारीफ कर रहे लोग
एक यूजर ने कहा कि साड़ी पहनने का विचार बेहद काबिलेतारीफ है। ऐसा इसलिए क्योंकि जब भी हम लोग कहीं बाहर जाते हैं तो वेस्टर्न कपड़े ही पहनने की कोशिश करते हैं। एक और यूजर ने कहा कि यूं ही चलते रहो। एक यूजर ने कहा कि मेरी मां एक महीने के लिए पूरे यूरोप में घूमीं और उन्होंने वहां सिर्फ रेशम की साड़ियां पहनीं। वो इसमें सबसे ज्यादा कंफर्टेबल महसूस करती हैं। इसके साथ ही लोग उनकी जमकर तारीफ भी कर रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications