ट्रेन में बैठे-बैठे महिला की लगी आंख तो चेहरे पर पेशाब करने लगा युवक
ट्रेन में बैठे-बैठे महिला की लग गई आंख, चेहरे पर पेशाब कर गया युवक
नई दिल्ली। अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में एक शख्स ने बदतमीजी की हदें पार कर दीं। इस शख्स ने ट्रेन में सो रही महिला के चेहरे पर पेशाब कर दिया। पुलिस अब इस शख्स को तलाश रही है।


सो गई थी महिला
न्यूयॉर्क की लोकल ट्रेन में महिला सफर कर रही थी कि उसकी आंख लग गई। महिला की आंख जब खुली तो सामने खड़े शख्स को उसने जो करते देखा, वो चौंका देने वाला था।

चेहरे पर कर रहा था पेशाब
महिला ने बताया कि वो हेडफोन लगा संगीत सुन रही थी कि उसकी आंख लग गई। उसने सोते हुए चेहरे पर कुछ तरल सा महसूस किया तो उसकी आंख खुली। जागने पर उसने देखा कि एक शख्क उसके ऊपर पेशाब कर रहा है।

महिला के चीखने पर भागा
महिला पेशाब करते शख्स को देखकर गुस्से से उस पर चीखी तो वो वहां से भाग गया। महिला ने पुलिस को मामले की सूचना दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications