महिला ने दिया 7 किलो के बच्चे को जन्म, पति को नहीं हुआ यकीन

वियतनाम में एक महिला ने ऐसे बच्चे को जन्म दिया है जिसकी चर्चा पूरी दुनिया में होने लगी है। यहां एक महिला ने 7 किलो के बच्चे को जन्म देकर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया है। ये बच्चा वियतनाम में पैदा होने वाले सबसे हेल्दी बच्चों में से एक है।

हनोई। वियतनाम में एक महिला ने ऐसे बच्चे को जन्म दिया है जिसकी चर्चा पूरी दुनिया में होने लगी है। यहां एक महिला ने 7 किलो के बच्चे को जन्म देकर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया है। ये बच्चा वियतनाम में पैदा होने वाले सबसे हेल्दी बच्चों में से एक है। महिला ने शनिवार को इस बच्चे को जन्म दिया। जन्म के बाद माता-पिता दोनों को ही यकीन नहीं हो रहा है कि बच्चा इतना वजनी है।

Bizarre

अंग्रेजी मीडिया के मुताबिक डॉक्टर्स ने महिला और उसके पति को पहले ही बता दिया था कि बच्चा 5 किलो तक का हो सकता है लेकिन 7 किलो तो उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था। बच्चे के पिता त्रन वन ने कहा कि जब डॉक्टर्स ने उन्हें बताया कि उनका बच्चा 7 किलो का है, तो दोनों को ही यकीन नहीं हुआ।

बच्चे का वजन कंफर्म करने के लिए उसका दो बार वजन किया गया। वियतनाम में इससे पहले इतना वजनी बच्चा साल 2008 में पैदा हुआ था। तब एक महिला ने बेटी को जन्म दिया था जिसका वजन लगभग 7 किलो था।

दुनिया के सबसे वजनी बच्चे का रिकॉर्ड बहुत पुराना है और कोई भी इसे अभी तक तोड़ नहीं पाया है। साल 1955 में इटली में एक महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया था जिसका वजन 10.2 किलो था। इस बच्चे का नाम आज भी गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल है। इसके बाद से ये रिकॉर्ड कोई नहीं तोड़ पाया है।

ये भी पढ़ें: पेट दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंची 19 साल की लड़की, निकली 9 महीने की प्रेगनेंट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+