Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

समुद्र में 12 घंटे तक गहरे पानी में नग्न अवस्‍था में फंसी रही महिला, डॉल्फिन के कारण बची जान

नई दिल्ली, 28 अक्‍टूबर। तैराकों को समुद्र में तैराकी करना बेहद भाता है लेकिन एक मामला सामने आया है जिसमें एक महिला समुद्र में तैरने गई लेकिन वो गहरे समंदर की ओर जाकर फंस गई। समुद्र में तैराकी करते समय उसके कपड़े भी बह गए और वो नग्न अवस्‍था में 12 घंटे से अधिक समय तक फसी रही। दूर-दूर तक उसे बचाने वाला कोई नहीं था आखिरकार डॉलफिन के कारण उस महिला की जान बची। आइए जानिए?

महिला ने बचने की उम्‍मीद ही खो दी थी

महिला ने बचने की उम्‍मीद ही खो दी थी

ये मामला अमेरिका की लॉस एंजेलिस काउंटी का है जहां तैराक महिला शनिवार रात को अकेले समंदर में तैरने गई थी। धीरे-धीरे वह किनारे से दूर चली गई और वहां गहरे पानी में जाकर फंस गई। लगभग 12 घंटे तक पानी में फसे रहने के कारण महिला ने बचने की उम्‍मीद ही खो दी थी। उसके मुसीबत में फंसने पर उसे डॉल्फिन के समूह ने आकर घेर लिया था!

पानी का तापमान करीब 18 डिग्री सेल्सियस था

पानी का तापमान करीब 18 डिग्री सेल्सियस था

तभी वहां से गुजर रहे एक 60 वर्षीय नाविक की नजर एक डॉल्फिन के झुंड पर पड़ी तो वो उन्‍हें देखने लगा। तभी 60 साल के खोस्रो खोसरवानी को डॉज्फिन के बीच अजीब सी चीज नजर आई जिसे देखकर वो और पास गया। तो देखा वो एक नग्न महिला का हाथ था और करीब गया और उस महिला को बचा लिया। व्‍यक्ति ने बताया जब महिला को बचाया तो उसके शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। उस वक्त पानी का तापमान करीब 18 डिग्री सेल्सियस था।

डॉल्फिन का झुंड नहीं होता तो नहीं बचती जान

डॉल्फिन का झुंड नहीं होता तो नहीं बचती जान

खोसरवानी ने बताया कि अचानक ही वो समुद्र में घूमने जाने का प्लान बनाया था और इस दौरान मैंने डॉल्फिन्स का एक झुंड देखा। इसके बाद सभी ने तय किया कि वे अपना रूट छोड़कर डॉल्फिन के करीब जाएंगे। वे वहां पहुंचे तो उन्हें कुछ असामान्य चीज नजर आई देखा तो वो महिला का हाथ था इसके बाद मैंने फ्लोटेशन डिवाइस समंदर में फेंका। पहली कोशिश नाकाम होने के बाद दूसरी बार में महिला को निकालने में कामयाब हो गया। डॉल्फिन का झुंड नहीं होता वे उस महिला तक नहीं पहुंच पाते

ठंडे पानी के कारण महिला बोल भी नहीं पा रही थी

ठंडे पानी के कारण महिला बोल भी नहीं पा रही थी

18 डिग्री सेल्सियस ठंडे पानी में होने के कारण उसका शरीर ठंडा हो गया था वो थक चुकी थी बहुत मुश्किल से बात कर पा रही थी क्‍योंकि ठंडे पानी के कारण वो हाइपोथर्मिया का शिकार हो गई थी। उस महिला को तुरंत कंबल में लपेटा।

Recommended Video

    महिला ने डॉल्फिन के साथ बनाए शारीरिक संबंध, 'ब्रेकअप' होते ही दे दी जान
    महिला का अच्‍छा भाग्य था जिसके कारण वो बच गई

    महिला का अच्‍छा भाग्य था जिसके कारण वो बच गई

    महिला ने बताया कि वो अकेली ही थी। इसके बाद खोसियारी ने लॉस एंजेलिस काउंटी फायर डिपार्टमेंट से संपर्क किया। सात मिनट के भीतर क्रू बोट पर पहुंच गए। खोसरवानी ने कहा कि अगर डॉल्फिन का झुंड नहीं होता वे उस महिला तक नहीं पहुंच पाते। लॉस एंजेलिस काउंटी फायर डिपार्टमेंट लाइफगार्ड्स ने कहा कि महिला मौत के करीब थी। उसका अच्‍छा भाग्य था जिसके कारण वो बच गई।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+