मेट्रो में नहीं मिली सीट, तो महिला ने खोजा बैठने का अजीबोगरीब तरीका! Video देख नहीं होगा आंखों पर यकीन
नई दिल्ली, 20 फरवरी: मनुष्य के शऱीर में बालों को सबसे नाजुक हिस्से के तौर पर गिना जाता है। लोग अपने बालों को लेकर काफी संजीदा होते हैं। लेकिन कई लोगों अपने सिर के बालों से एक हैरान कर देने वाले करतब दिखा डालते हैं। जो हर किसी को हैरान करके रख देते हैं। चीन में एक महिला ने अपने वालों से ऐसा शॉकिंग करतब कर डाला, जिसे देखने वाले दंग रह गए। महिला ट्रेन की हैंड रेलिंग पर अपने बालों से झूलती दिखी। महिला के इस करतब का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

शंघाई शहर का है मामला
वायरल हो रही फुटेज 21 जनवरी की बताई जा रहा है। शंघाई में रूसी एक्रोवेट डारिना ट्रेन में हैंडरेलिंग पर अपने बालों से सहारे लटकती दिखी। यहीं नहीं बालों के सहारे महिला ने लटकते हुए अपने पैरों को मोड़ रखा था और वह इत्मिनान से अपना फोन चला रही थी। डारिना शंघाई सर्कस का हिस्सा है। वह डाउनटाइम के दौरान अपने अभिनय का अभ्यास कर रही थी। इसी दौरान उसकी इस हरकत से हैरान होकर शंघाई मेट्रो प्रबंधकों ने उससे संपर्क किया और उससे पूछा कि वह क्या कर रही है और वह अपने बालों से क्यों लटकी हुई है?

डारिना सर्कस में काम करती है
डारिना ने मेट्रो के अधिकारियों को बताया कि, मैं अपने इस करतब का अभ्यास कर रही थी, इसके करते हुए मुझे आधा साल हो गया है। मैं सभी को बताना चाहती हूं कि यह एक खतरनाक मूव है और अप्रशिक्षित लोग इसे आजमाने की कोशिश ना करें। ट्रेन में एक्ससाइज के दौरान लोग उसके इस मूव के देखकर हैरान थे, लोग इस बात की चिंता कर रहे थे कि कहीं वह खुद को या अपनी खोपड़ी को चोट ना पहुंचा ले।

इस एक्ट के लिए 6 महीने से कर रही थी प्रेक्टिस
इस करतब की 6 महीने तक प्रेक्टिस करने के बाद डारिना ने टिकटॉक के चीनी संस्करण डॉयिन पर इस स्टंट की क्लिप साझा की। इस क्लिप को साझा करते हुए डारिन का इस बात का कोई अंदाजा नहीं था, कि उसका ये वीडिय़ो इतना वायरल हो जाएगा। डारिना 2013 से सर्कस की कलाकार हैं और उन्होंने लोगों को अपना शो देखने के लिए आमंत्रित किया है। हेयर हैंगिंग एरियल सर्कस एक्ट में कलाकार अपने बालों के जरिए कई तरह के स्टंट परफॉर्म करते हैं। कुछ लोगों का मानना है कि इस एक्ट की उत्पत्ति दक्षिण अमेरिका में हुई थी, जबकि अन्य का मानना है कि यह चीन में शुरू हुआ था।
देखें वायरल वीडियो
हेयर हैंगिग एक्ट में कलाकार के बालों को हेयर हैंग रिंग में बांधा जाता है और व्यक्ति के वजन का भार समान रूप से खोपड़ी में वितरित किया जाता है।प्रत्येक बाल पर 100 ग्राम तक भार डाला जाता है और दुर्घटनाओं या चोटों को रोकने के लिए इसे ठीक से व्यवस्थित किया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications