'मां को स्टेज-4 कैंसर, बॉस बना रहा काम पर लौटने का दबाव', सोशल मीडिया पर छलका बेटी का दर्द
प्राइवेट जॉब और वर्कलोड अक्सर लोगों को तनाव में डाल देते हैं। ऐसे में लोग सोशल मीडिया पर अपना दिल हलका करते नजर आते हैं। कुछ ऐसा ही मामला आयरलैंड में सामने आया है। जहां एक महिला कैंसर के चौथे स्टेज में अपने बॉस का प्रकोप झेल रही है। महिला की बेटी ने सोशल मीडिया पर बॉस के ईमेल का स्क्रीनशॉट शेयर कर गुस्सा जाहिर किया है।
महिला की बेटी ने बताया कि कैसे उसकी बीमार मां का बॉस उसे काम पर लौटने के लिए दबाव डाल रहा है। Reddit पर साझा करते हुए, महिला ने खुलासा किया कि उसकी 50 वर्षीय मां पिछले 18 महीनों से स्टेज-4 के कैंसर से जूझ रही है। उसके ऑफिस में पता होने के बावजूद, वे उसे ऑफिस वापस आने के लिए दबाव बना रहा है।

बेटी ने अपनी मां के बॉस के ईमेल का स्क्रीनशॉट भी साझा किया। जिसमें लिखा था कि क्या आप कृपया अपने ऑन्कोलॉजिस्ट से यह पुष्टि करने के लिए एक पत्र प्राप्त कर सकते हैं कि क्या आप काम पर लौटने के लिए फिट हैं? ईमेल शाम 5:30 बजे आया, जिसमें उनकी उपलब्धता पर कोई विचार नहीं किया गया, बल्कि उपस्थित होने का सीधा आदेश जारी किया गया।
आगे साझा करते हुए, महिला की बेटी ने बताया कि उसकी मां एक स्टोर सुपरवाइजर है। वर्तमान में उनकी फाइनेंशियल स्थिति अस्थिर है। अपने पिता को खोने के बाद, वह रोजगार की तलाश से पहले अपनी डिग्री पूरी होने का इंतजार कर रही है।
सोशल मीडिया पर मिले ऐसे रिएक्शन
सोशल मीडिया पर पोस्ट ने तेजी से लोगों का ध्यान केंद्रित किया। जिसके बाद टिप्पणियों की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने सुझाव दिया कि कंपनी को वैसा ही दिखाना चाहिए जैसा वह है। एक अन्य ने कहा कि मैं निश्चित रूप से यह नहीं कहूंगा कि काश उसके बॉस को भी कैंसर होता। एक तीसरे टिप्पणीकार ने कहा कि कुछ लोग इतने बकवास हैं कि यह घृणित है। मुझे आशा है कि तुम्हारी मां में उस भयानक बॉस को हटा देने की क्षमता होगी। कुछ लोग सिर्फ बुरे होते हैं। कई अन्य लोगों ने उसकी मां के प्रति सहानुभूति व्यक्त की और आशा व्यक्त की कि वह ऑफिस पर इस तरह के अमानवीय व्यवहार का सामना कर सकेंगी।












Click it and Unblock the Notifications