डेट हुई खराब तो महिला ने ठोंक दिया 8 लाख का केस, शख्स ने कोर्ट को बताया- क्या हुआ था?

नई दिल्ली, 20 जुलाई। वैसे तो ब्लाइंड डेट पर जाना कुछ लोगों को अजीब लग सकता है लेकिन बहुत सारे लोग ऐसे हैं जिनका यकीन इस बात में है कि जिंदगी में साथी चुनने के लिए ये एक बढ़िया तरीका है। लेकिन ब्लाइंड डेट कई बार बुरे अनुभव लेकर आती है जैसा कि इस महिला के साथ हुआ।

बुरी निकल गई महिला की डेट

बुरी निकल गई महिला की डेट

वैसे तो बुरी डेट में बहुत कुछ हो सकता है जैसे आपने जिसे बुलाया हो वो डेट पर लेट से आए और आपको इंतजार करना पड़े या फिर डेट खराब निकल जाए। लेकिन हम जिस महिला की कहानी बता रहे हैं उसका डेट एक्सपीरियंस जानकर आप कहेंगे कि ये वाकई सबसे बुरा है।

डेट खराब करने के लिए मांगा 8 लाख केस

डेट खराब करने के लिए मांगा 8 लाख केस

अमेरिका के मिशीगन की रहने वाली एक महिला के साथ डेट पर इतना बुरा हुआ कि उसने शख्स पर 8 लाख रुपये का दावा ठोंक दिया है। महिला के केस दायर करने पर कोर्ट में जूम पर ऑनलाइन सुनवाई हुई है जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

महिला ने लगाया ये आरोप

महिला ने लगाया ये आरोप

वीडियो में महिला को जज के साथ बहस करते हुए देखा जा रहा है। दरअसल क्यूशोंटे जॉर्ज नाम की महिला ने रिचर्ड जॉनशन नाम के शख्स पर मुकदमा दायर किया था क्योंकि वह डेट फिक्स करके मिलने ही नहीं पहुंचा था। महिला ने ये मुकदमा साल 2020 में दायर किया था।

महिला ने आरोप लगाया कि रिचर्ड उसकी मां के बर्थडे पर नहीं पहुचा और उसकी मां की मौत हो गई। सुनवाई के दौरान महिला जोर-जोर से जज से बहस करने लगी।

शख्स ने कोर्ट को बताया- क्या हुआ था?

शख्स ने कोर्ट को बताया- क्या हुआ था?

वहीं रिचर्ड ने कहा कि यह मामला जज के लिए समय की बर्बादी है। जॉर्डन ने कहा "सच हूं तो मुझे लगा कि इस मामले को अभी खत्म कर दिया जाएगा। हमने सिर्फ एक डेट की थी इसके अलावा कुछ नहीं और अब मुझ पर 10,000 डॉलर (लगभग 8 लाख रुपये) का केस चलाया जा रहा है। मुझे लगता है कि यह आपके समय की बर्बादी है।

जज ने दिया ये जवाब

जज ने दिया ये जवाब

जज ने रिचर्ड से कहा कि "समस्या यह है यदि आपको लगता है कि इसे खारिज कर दिया जाना चाहिए, तो आपको सही तरीके अपील दायर करने की जरूरत है। इसके लिए आपको एक प्रस्ताव दायर करना होगा।" वहीं क्लिप के अंत में महिला कोर्ट से मामले को सर्किट कोर्ट में ट्रांसफर किए जाने को कहती दिखाई देती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+