2 महीने तक डेड बॉडी से 3 फीट की दूरी पर सोती रही महिला, ऐसे सामने आया चौंकाने वाला सच
लॉस एंजलिस, 17 अक्टूबर: सोचिए आप दो महीने तक एक डेड बॉडी के पास सोते रहे थे, जबकि आपको इसके बारे में बिलकुल ही पता नहीं हो और जब ये सच्चाई सामने आए तो आपकी क्या हालत होगी। दरअसल एक ही एक बेहद ही चौंकाने वाली घटना अमेरिका में सामने आई है। एक महिला आठ हफ्तों तक एक डेड बॉडी के करीब सोती रही। लॉस एंजेलिस में रीगन बेली नाम की एक महिला लाश से महज 3 फीट की दूरी पर सोती रही।

घर में आ रही थी बदबू
द मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, ये घटना पिछले साल मई की है, जब लॉस एंजेलिस में कोरोना महामारी अपने चरम पर थी। अमेरिका में दो महीने का लॉकडाउन लगा दिया गया था। टिकटॉकर रीगन बेली भी लॉकडाउन में दो महीने के लिए अपने घर में कैद थी। रीगन लॉस एंजिल्स में 250 वर्ग फुट के स्टूडियो अपार्टमेंट में अकेली रहती थी। लेकिन कुछ दिनों बाद उन्हें अपने घर में एक अजीब सी गंध महसूस होने लगी।

कुछ दिन बाद घर में आने लगे कीड़े
रीगन ने बताया कि, ये बदबू दिन पर दिन बढ़ने लगी, लेकिन वह ये नहीं समझ पा रही थीं, कि ये बदबू आ किस जगह से रही है। पहले उसे लगा कि बदबू मछली सड़ने की है, लेकिन ढूंढने पर भी उन्हें कोई मछली नहीं मिली। घटना के कुछ दिन बाद ही घर में कीड़े आने भी शुरू हो गए। इस गंध के चलते वे अस्वस्थ महसूस करने लगीं। मुझे सिरदर्द होना शुरू हो गया, मैं वास्तव में रात भर सो नहीं पाती थी, मुझे बहुत मिचली आती रहती थी।

मैनेजर से की शिकायत
रीगन ने खुद एक टिकटॉक वीडियो के जरिए अपने साथ हुई इस अजीबोगरीब घटना के बारे में सभी को बताया है। उन्होंने आगे कहा कि, लॉकडाउन मुझे पागल कर रहा था। मुझे बहुत ही अकेला महसूस होने लगा। इसके साथ-साथ मैं डिप्रेशन की भी शिकार हो गई। रीगन ने आगे बताया कि, मेरे घर में कीड़े और मकड़ियां लगातार बढ़ रही थी। जिसके बारे में मैं इसकी शिकायत मैनेजर से भी की। इस पर मैनेजर ने कहा कि, वह पड़ोसी को इसे लेकर परेशान नहीं कर सकती हैं।

महिला हो गई डिप्रेशन की शिकार
रीगन ने बदबू पर सेकेंड ओपिनियन लेने के लिए अपने ब्वॉयफ्रेंड को भी बुलाया, तो उसने भी इस बात को कंफर्म किया कि, उसके घर में गंदी बदबू आ रही है। जिसके बाद रीगन ने इसकी शिकायत फिर से मैनेजर से की। मैनेजर ने कोई भी कार्रवाई करने से मना कर दिया। इसके बाद रीगन ने पुलिस को संपर्क किया। पुलिस ने मुझे 48 घंटों के बाद बताया, अगर मेरा प्रबंधक इस पर कोई एक्शन नहीं लेता है मैं उन्हें फिर से फोन कर सकती हूं।

पास के फ्लैट में मिली डेड बॉडी
इसके बाद मैनेजर ने मेनटीनेंस से एक शख्स को भेजा। लेकिन वह बदबू के चलते उपर नहीं आया। जिसके बाद उनसे तय किया कि, वह मास्टर चाबी लेकर आएगा। उसी अंदाजा हो गया था कि, कोई मर गया है। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा, जिसके बाद रीगन ने पुलिस को संपर्क किया। 8 पुलिसकर्मी पहुंचे उन्होंने पूरे अपार्टमेंट को चैक किया। लेकिन उसके पास के आपर्टमेंट में पुलिस को एक सड़ी हुई लाश मिली। जो कई हफ्तों से पड़ी हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications