VIDEO: फोन गिफ्ट नहीं किया तो गर्लफ्रेंड ने बीच सड़क पर ब्वॉयफ्रेंड को मारे 52 लप्पड़
बीजिंग। चीन में एक महिला ने अपने प्रेमी को गिफ्ट ना देने पर ऐसी सजा दी जिसे देखकर आप सकते में आ सकते हैं। दरअसल चीनी वेलेंटाइन डे पर युवती को प्रेमी ने फोन गिफ्ट नहीं किया तो उसने सरेआम बीच सड़क पर उसे 52 बार थप्पड़ मारे। यह घटना 20 मई की बताई जा रही है। घटना चीन के दज़हाऊ शहर की बताई जा रही है। इस घटना ने सड़क से गुजर रहे लोगों अपनी ओर आकर्षित किया।

बीच सड़क थप्पड़ बरसाती रही महिला
इस दौरान वहां से गुजर रहे लोगों ने अपने फोन में इस घटना को रिकॉर्ड कर लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि महिला अपने प्रेमी को बार-बार थप्पड़ मार रही है। इस दौरान वह शख्स ना तो अपना बचाव कर रहा है और ना ही महिला की थप्पड़ों का प्रतिरोध करता दिख रहा है। उस समय वहां से गुजर रहे लोगों ने महिला को ऐसा करने से रोकने की कोशिश की लेकिन महिला लगातार उसे पीटती रही। महिला लगातार अपने प्रेमी को गालियां देती जब तक कि वहीं पुलिस ना पहुंच गई।

चीनी वेलेंटाइन डे पर नया स्मार्टफोन भी गिफ्ट नहीं कर सका शख्स
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला अपने प्रेमी को आर्थिक तौर पर साहयता करती थी, लेकिन वह उस समय गुस्सा गई जब वह उसे चीनी वेलेंटाइन डे पर नया स्मार्टफोन भी गिफ्ट नहीं कर सका। आदमी को लगा कि, उसने गलती की है इसलिए वह इस दौरान शांत खड़ा रहा और महिला उसके उपर अपना गुस्सा निकलती रही। जब बीच सड़क पर प्रेमिका उस शख्स की पिटाई कर रही थी तो लोग आश्चर्यचकित होकर इसे देखते रहे।
प्रेमी ने महिला को पुलिस स्टेशन ले जाने से रोका
रिपोर्टों के अनुसार, पुलिस जांच में पाया गया कि महिला ने उस शख्स को सार्वजनिक रूप से 52 बार थप्पड़ मारे। पुलिस ने कहा कि, दंपति से पूछताछ करने पर पता चला है कि उनका घरेलू मुद्दों लेकर कोई विवाद हुई था। जिसके चलते महिला ने उसकी पिटाई की थी। इस दौरान पुलिस ने कपल को बीच के झगड़े को सुलझाने के लिए उन्हें पुलिस स्टेशन ले जाने की कोशिश तो शख्स ऐसा करने से मना कर दिया। वह नहीं चाहता था कि उसकी गर्लफ्रेंड किसी परेशानी में फंसे। इसके बाद वह शख्स अपनी प्रेमिका से साथ वहां से चला गया।












Click it and Unblock the Notifications