ये क्या! हाई हील्स पहनकर कुचली शादी की तस्वीरें और जला डाला गाउन, महिला ने सेलिब्रेट किया तलाक
Woman celebrates ugly divorce: जिस तरह लोग अपनी शादी के बाद वाले फेज को एन्जॉय करते हैं, उसी तरह एक महिला अपने तलाक को एन्जॉय कर रही है। सोशल मीडिया पर उसने कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं।

Woman Celebrates Divorce: सोशल मीडिया पर शादी ब्याह की तस्वीरें तो सभी शेयर करते हैं, लेकिन एक महिला उस वक्त सुर्खियों में आ गई, जब उसने अपने तलाक की तस्वीरें लोगों के साथ शेयर कीं।
महिला ने मनाया तलाक का जश्न
प्री वेडिंग और वेडिंग फोटोशूट्स से तो पूरा सोशल मीडिया भरा पड़ा है लेकिन एक महिला ने अपने तलाक का जश्न मनाने के लिए ऐसा फोटोशूट करवाया, जो अब चर्चा में है।
वायरल हुई तस्वीरें
महिला ने तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि मैंने तुम्हारा अच्छा और बेस्ट चाहा लेकिन तुम्हारे पास वो पहले से था। अब लॉरेन ब्रुक नाम की महिला ने अपने तलाक का जश्न मनाने हुए खुशी-खुशी तस्वीरें पोस्ट कीं और लिखा कि तलाकशुदा।
वेडिंग ड्रेस पर लगाई आग
एक और फोटो में महिला अपनी वेडिंग ड्रेस को जलाती दिख रही है। इसके अलावा महिला ने एक फोटो में अपनी हील्स से अपनी वेडिंग की फोटोज को कुचला भी हुआ है। रेड कलर की ड्रेस में महिला किसी फंक्शन में जाने की तरह सजी हुई है और अपने एक्स के साथ सारी यादों को मिटा रही है।
'महिला को मिल गई आजादी'
देखते ही देखते महिला की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं। एक यूजर ने कहा कि मुझे बताओ कि आप परेशान हैं, ये बताए बिना कि आप परेशान हैं। एक और यूजर ने कहा कि मुझे ये बड़ा पसंद आया। उसके लिए अच्छा भी है। मैं शर्त लगाता हूं कि उसे आजादी का अहसास हो रहा होगा।
तस्वीरें देख यूजर्स ने किया रिएक्ट
एक तीसरे यूजर ने कहा कि उसने ये शूट करवाने के लिए प्लानिंग की होगी। उसने फोटोग्राफर से बात की होगी। एक आउटफिट चुना होगा और न जाने क्या-क्या किया होगा। एक और यूजर ने कहा कि महिला के लिए ये बहुत ही अच्छा है। हो सकता है कि वो अपने पुराने रिलेशनशिप में बहुत दुखी रही हो। उम्मीद करता हूं कि महिला अब खुश होगी और पहले से बेहतर जगह पर होगी।












Click it and Unblock the Notifications