Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

आखिर पीरियड्स से महिलाएं क्यों महसूस करें शर्मिंदगी, योगा टीचर का वीडियो वायरल

पीरियड्स के धब्बों के साथ महिला ने किया योगा और सोशल मीडिया पर डाला वीडियो। स्टेफनी का ये संदेश तेजी से हो रहा है वायरल।

नई दिल्ली। मासिक धर्म यानी पीरियड्स, जिसका सार्वजनिक जगहों पर आप जोर से नाम तक नहीं ले सकते। जिसे लेकर महिलाएं जहां शर्मिदगी महसूस करती हैं तो पुरूष असहज हो जाते हैं। इसके बारे में कोई खुलकर बात तक नहीं करना चाहता है, लेकिन जानी-मानी फिटनेस एक्सपर्ट स्टेफनी गोंगोरा ने पीरियड्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है। स्टेफनी ने अपने इन्स्टाग्राम पोस्ट से समाज को आईना दिखाने की कोशिश की है। पीरियड्स को लेकर महिलाओं को सहज करने की कोशिश की है। उनका ये इंस्टाग्राम पोस्ट और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

 Woman shared a video of her period leaking yoga pants leave strong message

इस वीडियो में स्टेफनी एक सफ़ेद कपड़ों में योग कर रही हैं। उनके पैंट पर पीरियड्स के लाल खून का धब्बा साफ़ दिखाई पड़ रहा है। स्टेफनी पीरियड्स के दौरान उसे छिपाने के बजाए उन्हीं कपड़ों में अलग-अलग योगा कर रही है। वो लिखती हैं कि ये गंदा है, दर्दनाक है, लेकिन फिर भी ये खूबसूरत है। फिर मैं इसे दिखाती नहीं। इसे छुपा लेती हूं। वो लिखती हैं कि मैं चीजों को कचरे के नीचे छिपा देती हूं। पीरियड्स में जब दर्द होता है तो एक लंबी सांस लेती हूं और मुस्कुरा के उसे छिपा ले जाती हूं। वो कहती हैं कि टैंपॉन? इस शब्द को जोर से मत बोलो, इसे अपने पर्स की पिछली जेब में, बाथरूम के किसी कोने में शॉपिंग बास्केट में सबसे नीचे छिपा लो। अगर कैशियर कोई महिला हो तो बेहद अच्छा। मैं अपना इवेंट, मीटिंग छोड़ देती हूं। खुद को समझा लेती हूं कि पीरियड है, लेकिन ये सिर्फ पीरियड नहीं बल्कि एक डर है। मुझे डर है कि किसी को पता न चल जाए। वो लिख ती हैं कि दुनिया में करोड़ों युवा औरतें रोज ऑफिस या स्कूल से छुट्टी लेती हैं, क्योंकि उन्हें पीरियड्स में पकड़े जाने का डर होता है। वहां पीरियड्स को लेकर सुविधाएं नहीं होती। लेकिन ये सब जानते हैं कि ये नैचुरल प्रक्रिया है। इससे डरना क्यों? इसे छुपाना क्यों?

I am a woman, therefore, I bleed. . It's messy, it's painful, it's terrible, & it's beautiful. . And yet, you wouldn't know. Because I hide it. . I bury things at the bottom of the trash. I breathe, ragged and awkward through the cramps, all the while holding onto this tight lipped, painted on smile. . Tampons? What are those. We don't say those words out loud. Hide them. In the back pocket of your purse, in the corner of the bathroom drawer, at the very bottom of your shopping cart (please let me get a female cashier). . Events or engagements get missed. I'll tell myself it’s the PMS, sure, but it has more to with the risk of being "caught," at what...I'm not quite sure. . And I’m lucky. . Over 100 million young women around the globe miss school or work for lack of adequate menstrual supplies, & fear of what might happen if the world witnesses A NATURAL BODILY FUNCTION. . WHY? . Because hundreds of years of culture have made us embarrassed to bleed. Have left us feeling dirty and ashamed. . STOP PRETENDING. Stop using silly pet names like Aunt Flo because you're too afraid to say "I'm bleeding" or "vagina." Stop wasting so much effort hiding the very thing that gives this species continuity. . START talking about it. Educate your daughters. Make them understand that it can be both an inconvenience and a gift, but NEVER something to be ashamed about. Educate your sons so they don't recoil from the word tampon. So when a girl bleeds through her khaki shorts in third period (pun intended), they don't perpetuate the cycle of shame and intolerance. . This #StartSomethingSunday , I want to highlight @corawomen . . Cora Women is a 100% Organic tampon company. . But that’s not all. They are also breaking barriers. Making it ok to talk about periods, even on social media. Providing personalized, delivered tampon/pad orders right to your door. AND for every box purchased, donating a box of sustainable pads to girls who can't afford menstruation products. . Fuck yeah. That's the kind of stuff I can galvanize behind, no money or even product needed. Just a mission I support on a topic we should ALL be talking about. . More ⬇️

A post shared by Steph Gongora (@casa_colibri) on

वो लिखती हैं कि इससे पीछे वजह है हमारी सभ्यता। क्योंकि हमें हमेशा से खून से डरना सिखाया गया है। खुद को अपवित्र समझना सिखाया गया है। लेकिन अब इसे बंद करने के वक्त आ गया है। पीरियड आने वाली पीढ़ियों को जीवन देती है, उसके छिपाने के लिए इतनी मेहनत क्यों करना। इसमें हमें बात करने की जरूरत है। अपनी बेटियों और बेटों को समझाने की जरूरत है। उन्हें समझाने की जरुरत है कि ये भगवान का दिया तोहफा है। बेटे को समझाए ताकि वो इससे घृणा न करें। स्टेफनी का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग उनके हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+