पालतू चूहे की मौत के बाद अस्थियों को दुनिया की सैर कराने निकली महिला, साथ में करेगी यूरोप टूर

पालतू चूहे की मौत के बाद उसकी अस्थियों का नेकलेस बनाकर महिला दुनिया की सैर करने निकली, क्योकि उसके चूहे को घूमना पसंद था।

कुछ लोगों को जानवरों से इस कदर प्यार होता है कि वो अपने पालतू जानवर को एक फैमिली मेंबर की तरह ट्रीट करते हैं। ऐसा ही वाक्या ब्रिटेन में देखने को मिला जहां एक महिला ने अपने मरे हुए पालतू चूहे की अस्थियों को दुनिया घुमाने का फैसला लिया। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर उस महिला ने ऐसा क्यूं किया।

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटेन के बर्मिंघन की रहने वाली 47 वर्षीय लीसा मुर्रे- लैंग के पास एक सीरियन हैम्स्टर (एक प्रकार का चूहा, जिसका 19 प्रजातियां होती हैं) था। इस हैम्स्टर का नाम स्पड था, जिसे घूमना काफी पसंद था। लेकिन, उसकी मार्च 2022 में मौत हो गई। महिला स्पड को एक बच्चे की तरह पसंद करती थी।

latest viral news

महिला अपने स्पड को इतना प्यार करती थी कि उसके घूमने की इच्छा को अंतिम इच्छा मानते हुए उसकी अस्थियों को अमेरिका के मियामी स्थित वाइकिकी बीच पर ले गई। इसके लिए महिला ने 3 लाख रुपये एयर लाइन को दिए।

47 वर्षीय महिला लीसा, स्पड को अपनी यादों और जीवन में हमेशा शामिल रखना चाहती थी। यहीं कारण कि महिला ने चूहे की अस्थियों का कुछ अंश से एक लॉकेट बना लिया। इस लॉकेट को पहनकर वो दुनिया घूमने के लिए निकली है।

लीसा ने बताया कि स्पड को लंदन, पेरिस और एम्स्टरडैम में रहना बहुत पसंद करता था। दरअसल, स्पड इन शहरों में कभी नहीं गया था। लेकिन, लीसा ने उन शहरों का एक कार्डबोर्ड नकल बना दी थी, जिसमें वो घूमा करता था।

महिला एक ग्राफिक डिजाइनर है और वो चूहे की हड्डियों से बने नेकलेस बनाकर उसे दुनिया के अलग अलग शहर में घूम रही हैं। इस साल वो पेरिस और नवंबर में लंदन और दिसंबर में एम्स्टरडैम में जाएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+