एक बैटरी पर टिकी है इस महिला की जिंदगी, गंभीर बीमारी का शिकार होकर भी नहीं मानी हार
30 साल की सोफिया हार्ट एक ऐसी स्थिति में जी रही हैं, जो किसी के लिए एक डरावने सपने जैसा हो सकता है। महिला खुद को बैटरी पर चलने वाली बताती है। या यूं कहना भी गलत नहीं होगा कि उसकी सांसें किसी बैटरी की वजह से ही चल पा रही हैं।
मैसाचुसेट्स की रहने वाली सोफिया एलवीएडी पर ही पूरी तरह से जिंदगी जीने के लिए निर्भर हैं। एलवीएडी का पूरा नाम लेफ्ट वेंट्रिकुलर असिस्ट डिवाइस है। एक ऐसी डिवाइस, जो जीवन रक्षक उपकरण होता है। इससे ये सुनिश्चित किया जाता है कि ह्रदय प्रत्यारोपण का इंतजार कर रहे मरीज का दिल समय पर धड़कता रहे। साथ ही ये हृदय के बाएं हिस्से को पंप करने में यांत्रिक रूप से सहायता करके पूरे शरीर में रक्त परिसंचरण को बनाए रखने में मदद करता है।

द पीपल मैगजीन के अनुसार सोफिया को 2022 की गर्मियों में एक हॉर्स फार्म में काम करने के दौरान पता चला कि वे एक ऐसी स्थिति में जी रही हैं। उन्होंने पीपल से कहा कि मुझे सच में दर्द होने लगा और थकान रहने लगी थी। ये एक ऐसी थकान है, जिसके बारे में आप बात भी नहीं कर सकते। मैं दिमाग से नहीं थकी थी, बल्कि मेरा शरीर बहुत थक गया था।
हालांकि सोफिया की जुड़वां बहन ओलिविया भी उसी दुर्लभ आनुवंशिक उत्परिवर्तन के साथ पैदा हुई थी, लेकिन इसका पता तब तक नहीं चला जब तक सोफिया भी बीमार नहीं हो गई।
उसकी बहन को भी सात साल पहले दिल की बीमारी हुई थी, लेकिन जब तक उन दोनों को कम उम्र में दिल की परेशानी का पता नहीं लगा, तब तक इसे आनुवांशिक नहीं माना गया। इसी तरह सोफिया की बहन ओलिविया को भी 2016 में अपने ट्रांसप्लांट एक एलवीएडी डिवाइस से काम चलाना पड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications