मर रहा था बॉयफ्रेंड, किडनी देकर लड़की ने बचाई जान, ठीक होते ही लड़के ने दिया धोखा

अमेरिका, 7 जुलाई। सोचिए आप किसी से इतना प्यार करें कि उसकी जान बचाने के लिए अपनी किडनी तक उसे दे दें लेकिन वो ही शख्स ठीक होकर लौटे तो वह आपको ही जिंदगी का सबसे बड़ा धोखा दे जाए। एक लड़की के साथ ऐसा हुआ जिसने अपने बॉयफ्रेंड को बचाने के लिए अपनी जान दांव पर लगा दी लेकिन बदले में उसे मिला धोखा। लड़की ने अपनी कहानी लोगों के साथ शेयर की है जिसे हर कोई पढ़कर भावुक हो जा रहा है।

लड़की ने सोशल मीडिया पर शेयर की कहानी

लड़की ने सोशल मीडिया पर शेयर की कहानी

कोलीन ली ने अपनी कहानी शेयर करते हुए बताया कि वह उनका बॉयफ्रेंड उनसे उम्र में छोटा था। रिलेशनशिप में आने के बाद उन्हें पता चला कि वह किडनी की बीमारी से जूझ रहा है। उस समय उसकी उम्र मात्र 17 साल थी। ऐसे मुश्किल हालात में कोलीन ने बॉयफ्रेंड का साथ देने का फैसला लिया और ये तय किया कि चाहे जो हो जाए वह हर तरीके से उसका साथ देंगी।

किडनी पाकर निकल गया धोखेबाज

किडनी पाकर निकल गया धोखेबाज

एक वक्त ऐसा आया जब डॉक्टरों ने बताया कि लड़के को किडनी ट्रांसप्लांट की जरूरत है और इसके लिए डोनर लाने को कहा। बॉयफ्रेंड की जान बचाने के लिए कोलीन आगे आई और उसकी किडनी मैच कर गई। इसके बाद डॉक्टरों ने किडनी उसके बॉयफ्रेंड में ट्रांसप्लांट कर दी। लेकिन किडनी पाने के बाद जब बॉयफ्रेंड ठीक हुआ तो वह धोखेबाज निकल गया।

ठीक होने के कुछ ही समय में धोखा

ठीक होने के कुछ ही समय में धोखा

लड़की ने बताया कि ठीक होने के कुछ समय बात वह एक ट्रिप पर गया और लौटा तो बताया कि उसने वहां पर एक लड़की के साथ रिलेशन बनाए। लड़की ने बताया कि उसके बाद भी उसने बॉयफ्रेंड को एक और मौका देने का फैसला किया। लेकिन लड़का सुधरा नहीं था और एक दिन वह उसे छोड़कर चला गया। यही नहीं जाने के पहले उसने हर जगह पर उसे ब्लॉक भी कर दिया।

सिर्फ 6 महीने के रिलेशन में दे दी किडनी

सिर्फ 6 महीने के रिलेशन में दे दी किडनी

खास बात ये है कि जब लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड को किडनी दान की उस समय दोनों के रिलेशन को सिर्फ 6 महीने ही हुए थे। इस छोटी सी अवधि में उसका प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि उसने अपनी किडनी देने का फैसला कर लिया।

किडनी देकर अपने बॉयफ्रेंड की जान बचाने को लेकर कोलीन खूब खुश थी। इसकी खुशी वीडियो में भी झलक रही है जो उसने शेयर किया है। वीडियो में दिख रहा है कि वह मुठ्ठी भीचकर कहती है कि "मैं जीत गई"। उसके साथ ही वीडियो पर टेक्स्ट लिखा हुआ है कि मैं बहुत उत्साहित हूं कि मेरी किडनी के चलते मेरे बॉयफ्रेंड को नई जिंदगी मिली है।

लड़की को सोशल मीडिया पर खूब समर्थन

लड़की को सोशल मीडिया पर खूब समर्थन

इसी वीडियो में आगे खुलासा करते हुए वह बताती है कि आखिरकार उसने धोखा दिया। इसके साथ ही वीडियो में दिखता है कि वह बिस्तर पर गिर पड़ती है। इस खुलासे के बाद लड़की को खूब समर्थन मिला है और उसके 48,000 फॉलोवर्स बढ़ गए। उसने एक के बाद कई वीडियो में पूरी कहानी समझाई है।

यूजर कर रहे लड़की की तारीफ

यूजर कर रहे लड़की की तारीफ

वीडियो के कमेंट सेक्शन में यूजर्स की बाढ़ सी गई है और वहां पर सभी लड़की को मिले इस धोखे पर अपनी बात रख रहे हैं। अधिकांश धोखा देने के लिए लड़के की कड़ी आलोचना कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा "इसका सबसे खूबसूरत हिस्सा ये है कि आपकी प्यार करने की योग्यता गजब की है- आपको खुद पर गर्व करना चाहिए।"

एक यूजर ने लिखा कि आपको किडनी वापस ले लेनी चाहिए। अगर वह आपके बिना जी सकता है तो आपकी किडनी के बिना भी जी सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+