ये कैसा प्यार! महिला ने चेहरे पर बनवाया पति के नाम का टैटू, देखकर चौंक गए लोग और फिर...
सैडी नाम की एक महिला ने अपने दाहिने गाल पर पति के नाम का टैटू बनवाया। लेकिन सोशल मीडिया पर जब महिला को बुरा भला कहा गया तो उसने टैटू हटवाने का फैसला लिया। लेकिन अब महिला प्रॉपर्टी खरीदना चाहती है।

Mum raises fund to remove tattoo: अकसर लोगों को अपने शरीर पर टैटू बनवाने का काफी शौक होता है। इन लोगों को फर्क नहीं पड़ता कि इससे स्किन पर कोई फर्क पड़ेगा या नहीं। बस टैटू बनवाने के शौकीन लोग इन सब बातों पर ध्यान नहीं देते। कई लोग अपने पार्टनर्स के नाम का टैटू भी बनवाते हैं। लेकिन कई दफा लोगों को टैटू बनवाना भारी भी पड़ जाता है और फिर वे बस इसे हटवाने की मशक्कत करने लगते हैं। ऐसा ही कुछ एक महिला के साथ भी हुआ, जब उसने अपने पति के नाम का टैटू चेहरे पर बनवा तो लिया, लेकिन फिर उसे हटाने के लिए पैसे इकट्ठा करने लगी। दिलचस्प बात तो ये है कि महिला ने जब ये टैटू हटवाने के लिए पैसे इकट्ठे किए तो फिर अपना फैसला ही बदल डाला।
'द सन' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, Sadie Bisbee नाम की एक महिला ने अपने दाहिने तरफ के चेहरे और गर्दन पर टैटू तो बनवा लिया, लेकिन उसके बाद उसे हटवाने का फैसला लिया। महिला के गाल पर बना उसके पति Johnny के नाम कैा टैटू साफ देखा जा सकता है। महिला ने टैटू तो बनवा लिया लेकिन फिर उसे हटाने के बारे में सोचा। इसके लिए उसके पास पर्याप्त पैसे नहीं थे, तो वो फंड इकट्ठा करने लगी।

महिला ने ही नहीं बल्कि उसके पति ने भी उसके नाम का टैटू अपने चेहरे पर बनवाया हुआ है। 15 वर्षीय महिला का कहना है कि जबसे उसने अपने चेहरे पर ये टैटू बनवाया, उसे ऑनलाइन बहुत नफरत मिल रही है। लोग उसे काफी गलत बातें कह रहे हैं। टैटू बनवाने के दो ही दिन बाद इस महिला ने 12000 पाउंड इकट्ठे करने के लिए GoFundMe नाम का एक पेज बनाया, जिससे कि टैटू हटाने के लिए वो कुछ नकदी इकट्ठा कर सके।
महिला को डोनेशन मिलने शुरू हो गए हैं। लेकिन अब महिला का कहना है कि अब असल में उसका ये प्रोसीजर करने का कोई इरादा नहीं है। अब तक महिला को दो लोगों ने 25 पाउंड दान किए हैं। वॉशिंगटन के स्पोकेन निवासी सैडी ने कहा कि मैं इससे 100 प्रतिशत खुश हूं। अगर मैंने कभी सोचा होता कि मैं इसे हटवाना चाहूंगी तो निश्चित रूप से चेहरे पर कभी टैटू ही नहीं बनवाया होता।

सैडी ने आगे कहा कि मैंने और मेरे पति ने उस टैटू को हचाने के लिए पेज को सिर्फ मजाक में बनाया था। ये उस शख्स के लिए बनवाया था, जो नफरत फैला रहा था। महिला ने आगे कहा कि हम कुछ संपत्ति खरीदने के लिए बचत कर रहे हैं। ये पैसा हमारे प्रॉपर्टी फंड में जाएगा। हमने अभी अभी घर के लिए पैसे दिए हैं। अब हम प्रॉपर्टी खोज रहे हैं।
महिला ने कहा कि जब मैंने अपने चेहरे पर टैटू बनवाया और इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, तो लोग मुझे ड्रग एडिक्ट, एक बुरी मां और घरेलू हिंसा का शिकार हुई महिला बता रहे थे। यहां तक कि लोगों ने ये भी कहा कि मैं बहुत बदसूरत हूं और मानसिक रूप से ग्रसित हूं। सैडी ने टैटू के बारे में बात करते हुए कहा कि वो अपने फैसले पर कायम है क्योंकि ये उसके पति के प्रति उसके प्यार को दिखाता है।












Click it and Unblock the Notifications