OMG: अपनी ही गर्लफ्रेंड के सामने दूसरी औरत संग किया रोमांस, लड़की ने खुश होकर ब्वॉयफ्रेंड संग कर डाली शादी

एक लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड के सामने ही दूसरी औरत को डेट किया। रंगे हाथों पकड़ने के बावजूद भी गर्लफ्रेंड ने लड़ाई-झगड़ा करने की बजाय उससे शादी ही कर ली। लड़की ने खुद सारी कहानी सोशल मीडिया पर शेयर की है।

हर लड़की का सपना होता है कि उसे एक लॉयल पार्टनर मिले। जरा सोच कर देखिये कि कोई लड़का लड़की के सामने ही उसे चीट करे और लड़की खुशी-खुशी उससे शादी कर ले। है ना अजीब बात.. लेकिन ऐसा ही हुआ कुछ रॉबर्ट नाम के एक शख्स के साथ। रॉबर्ट की गर्लफ्रेंड ने उसे रंगे हाथों किसी दूसरी औरत के साथ डेट करते पकड़ लिया। लेकिन ये क्या! यहां बात बिगड़ने की बजाय बन गई। रॉबर्ट की गर्लफ्रेंड गैब्रिएल डोकियानोस ने उनसे शादी कर ली और अब दोनों खुशी-खुशी रह रहे हैं।

अजब गजब है ये कहानी

अजब गजब है ये कहानी

दरअसल, ये किस्सा गैब्रिएल डोकियानोस ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जहां उन्होंने बताया कि मैंने एक ऐसे शख्स से शादी की है, जो किसी दूसरी महिला को डेट कर रहा था। इतना ही नहीं, वो महिला उससे उम्र में बड़ी भी थी। मैंने खुद दोनों को एक साथ डिनर करते देखा था। तो फिर गैब्रिएल ने रॉबर्ट से शादी क्यों की? उसने उससे ब्रेकअप क्यों नहीं किया? ऐसे ही तमाम सवाल आपके जहन में भी घूम रहे होंगे। चलिये आपको बताते हैं पूरा किस्सा।

महिला ने बताई पूरी कहानी

महिला ने बताई पूरी कहानी

वीडियो में गैब्रिएल बताती हैं कि रॉबर्ट और वो एक ही बार में काम करते थे। अकसर रात में शिफ्ट खत्म होने के बाद दोनों बैठकर ढेर सारी बातें भी किया करते थे। लेकिन एक दिन रॉबर्ट के साथ एक महिला थी, जो उम्र में उससे बेहद बड़ी लग रही थी। महिला रॉबर्ट से नजदीकियां बढ़ाने की कोशिश में लगी हुई थी।

क्या चाहता था ब्वॉयफ्रेंड?

क्या चाहता था ब्वॉयफ्रेंड?

महिला ने शुरू में तो रॉबर्ट को डेढ़ हजार रुपये की टिप दी। रॉबर्ट का इरादा कुछ गलत नहीं था। बेचारा रॉबर्ट तो सिर्फ फ्री में डिनर करना चाहता था। बस इसलिए वो उस बुजुर्ग महिला को अपने साथ डेट पर लेकर चला गया। इसके बाद अपनी गर्लफ्रेंड के सामने ही रॉबर्ट ने महिला के साथ ड्रिंक की, डिनर किया और खूब हंसी मजाक किया।

दोनों को डिनर करता देखती रही

दोनों को डिनर करता देखती रही

सोचिये किसी भी लड़की के लिये कितना अजीब होगा कि उसका ब्वॉयफ्रेंड उसके सामने ही डेट पर जा रहा है और दूसरी महिला से खूब हंसी मजाक कर ठहाके लगा रहा है। गैब्रिएल बताती हैं कि वो 30-40 मिनट उनके लिए बेहद असहज थे। क्योंकि रॉबर्ट उन्हीं के सामने किसी दूसरी महिला के साथ हंसी मजाक कर रहा था। लेकिन बाद में रॉबर्ट ने गैब्रिएल को टिप में मिले पैसों से जब गिफ्ट लाकर दिया, तो वो खुशी से झूम उठी।

रॉबर्ट ने दिए खूबसूरत गिफ्ट्स

रॉबर्ट ने दिए खूबसूरत गिफ्ट्स

रॉबर्ट ने बताया कि वो सिर्फ फ्री में खाना-पीना चाहता था। इसके साथ ही वो कुछ पैसे भी हासिल करना चाहता था। ताकि अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएल को कुछ गिफ्ट दे सके। फिर एक अजनबी ने उसे टिप दी और डिनर का ऑफर दिया, तो उससे मना नहीं हो सका। इसके बाद ही रॉबर्ट और गैब्रिएल ने एक दूसरे से शादी कर ली।

लोगों ने दी प्रतिक्रियाएं

लोगों ने दी प्रतिक्रियाएं

ये मामला अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोगों का कहना है कि उस अजनी महिला की वजह से ही रॉबर्ट और गैब्रिएल एक-दूसरे से मिले। ऐसे में दोनों को उस महिला को शादी में जरूर बुलाना चाहिए था। गैब्रिएल के इस वीडियो को लाखों लोगों ने पसंद किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+