जिम ट्रेनर के डोले-शोले देख हुआ प्यार!शादी के लिए रखी ऐसी शर्त, नहीं हुई पूरी तो कर दी ये डिमांड
Agra woman divorce with Gym trainer: कई लोग फिटनेस के काफी शौकीन होते हैं। उन्हें अपना वजन तो कम करना है मगर वे कर नहीं पाते। शौक काफी होता है मगर चाह कर भी वे अपनी खाने-पीने की इच्छाओं पर काबू नहीं कर पाते। ऐसा ही एक महिला के साथ हुआ, जो वजन कम करने के चक्कर में जिम ट्रेनर से प्यार कर बैठी और फिर दोनों ने शादी कर ली।
बताते चलें कि शादी के पहले महिला का वजन 75 किलो था। शादी से पहले पति ने वादा किया था कि वो उसका वजन कम करवा कर रहेगा। मगर शादी के एक साल के बाद भी महिला का वजन जस का तस ही है। महिला का वजन शादी के बाद भी कम नहीं हुआ। अब ये महिला पति से तलाक पर अड़ी हुई है।

महिला की जिद है कि उसे हर हाल में अपने पति से तलाक चाहिए। एक वक्त पर पति के प्यार में पड़ी महिला को अब किसी भी हाल में तलाक चाहिए। अब उसे अपने पति के साथ नहीं रहना। ये पूरा मामला न्यू आगरा का है। मामला इस कदर बढ़ा कि ये परिवार परामर्श केंद्र तक पहुंच चुका है।
परामर्श केंद्र की काउंसलर ने बताया कि उसने जिम ट्रेनर से उसकी बॉडी देखकर ही शादी की थी। महिला ने शर्त रखी थी कि वो उसका वजन कम करेगा। ट्रेनर ने भी वादा किया कि वो महिला का वजन कम कर देगा। मगर महिला का दावा है कि उसका वजन उतना ही है, जितना कि शादी से पहले था। तब भी उसका वजन 75 किलो था और अब भी उतना ही है।
महिला ने ठान लिया है कि वो किसी भी हाल में जिम ट्रेनर के साथ नहीं रहेगी। वहीं ट्रेनर महिला के साथ रहना चाहता है मगर महिला ने सोच लिया है कि वो उसके साथ नहीं रहना चाहती। हालांकि, महिला को समझाने की पूरी कोशिश की जा रही है। ऐसे में इस मामले को लेकर अभी कुछ फैसला नहीं सुनाया है। मामले की अगली तारीख तय की गई है। देखना ये होगा कि इस मामले में कपल साथ रहने को तैयार होता है या फिर दोनों अलग होते हैं।












Click it and Unblock the Notifications