हे प्रभु दीनानाथ! महिला ने महिला ने Parle-G और लिटिल हार्ट्स को मिलाकर बना डाला हलवा, वायरल हुआ VIDEO
Woman makes halwa from parle-g: सोशल मीडिया अजब गजब चीजों का खजाना है। कई बार यहां लोग ऐसे-ऐसे एक्सपेरिमेंट्स कर देते हैं, जिन्हें देखने के बाद किसी का भी भरोसा उठना तय है। खाने पीने की बात करेंं तो आजकल लोग खाने के साथ भी एक्सपेरिमेंट्स करने में पीछे नहीं हट रहे। अब हाल ही में एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो हलवा बनाती दिख रही है। महिला ने हलवा भी ऐसा बनाया, जिसे देखकर लोगों का बस यही कहना है- ये कैसा टॉर्चर है।
वायरल वीडियो में महिला पार्लेजी और लिटिल हार्ट्स को पहले पैकेट से निकालती है और फिर इसके बाद वो कढ़ाई में इसे डालती है। ऊपर से दूध डालती है और फिर हलवा बना देती है। आपने कई चीजों का हलवा खाया होगा लेकिन ये अजीबोगरीब हलवे का वीडियो जो कोई भी देख रहा है, उसका हलवे पर से भरोसा उठना तो लगभग तय ही है।

सोशल मीडिया पर ये वीडियो अब वायरल हो रहा है, ट्विटर पर वीडियो को पोस्ट करने वाले शख्स ने भी इसके कैप्शन में इस हलवे को टॉर्चर ही बताया है। शख्स ने लिखा कि ये तो टॉर्चर है। एक ने कमेंट करते हुए कहा कि हे प्रभु दीनानाथ। ये क्या हो रहा है। एक ने कहा कि खाने के नाम पर लोग कुछ भी कर रहे हैं। ये कैसी रेसिपी है। इसे कौन खाएगा। ये तो बेहद अजीब है। एक अन्य यूजर ने कहा कि एडमिन सच बता दे कहीं ये तेरी पड़ोसन तो नहीं है।
एक ने कहा कि अभी इसको समझ नहीं आएगा कि फादर जी क्यों नहीं रहे। वहीं एक अन्य ने कहा कि जब घरवाले भारतीय तरीके से खाना बनाना नहीं सिखाते तो ऐसा ही कुछ होता है। कई लोगों ने इस रेसिपी की तुलना कचरे से कर डाली। एक यूजर ने तो साफ कहा कि ये पता नहीं क्या क्या देखना पड़ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications