अब KISS करने वाले को रखना होगा इन तीन बातों का ख्याल, महिला ने डेटिंग के बनाए सख्त नियम
Woman dating rules: हर महिला या फिर पुरुष की अपने पार्टनर को लेकर कोई ना कोई तमन्ना जरूर होती है। किसी को खूबसूरत पार्टनर चाहिए होता है तो किसी को रोमांटिक और अंडरस्टैंडिंग। और किसी को तो सारी की सारी क्वालिटीज एक इंसान में चाहिए होती है। मगर एक महिला ऐसी है, जिसे डेटिंग के लिये ऐसा इंसान चाहिए, जो उसकी तीन शर्तों को पूरा कर सके।
बोस्टन में रहने वाली एख महिला ने अपने अनोखे डेटिंग रूल्स शेयर किये हैं। महिला एक अजीबोगरीब बीमारी से पीड़ित है और इसी बात को मद्देनजर रखते हुए महिला ने लोगों के लिए ऐसे सख्त नियम बनाए हैं, जिनका उसे डेट करने वालों को पालन करना होगा।

महिला को कौन सी बीमारी?
बताते चलें कि ये महिला मास्ट सेल एक्टिवेशन सिंड्रोम से पीड़ित है। और महिला का दावा है कि ये नियम उसे ये बताने में हेल्प करेंगे कि वाकई कोई मर्द उसके साथ रहने के लिए सीरियस है भी या फिर नहीं।
क्या हैं नियम?
एक TikTok वीडियो में, क्विन ने तीन नियम लोगों को बताए। नियम नंबर 1 यह है कि वे मुझे चूमने के 24 घंटे के अंदर कुछ खास चीजें नहीं खा सकते। दरअसल, इन चीजों से महिला को एलर्जी है। ये चीजें हैं- मूंगफली, नट्स, तिल, किवि, सरसों या फिर किसी भी तरह का समुद्री खाना।
क्या है दूसरा और तीसरा नियम?
दूसरा नियम ये है कि महिला को चूमने से तीन घंटे पहले तक भी कुछ नहीं खा सकते। कुछ भी नहीं। तीसरा नियम ये है कि जो कोई भी इस महिला को किस करेगा, उसके दांत ब्रश किये हुए होने चाहिए।
नियमों का पालन नहीं किया गया तो क्या होगा?
ये वो सावधानियां हैं जो क्विन ये इसलिये बरती है ताकि उसका डेटिंग एक्सपीरियंस किसी नाइटमेयर में ना बदल जाए। न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक महिला की बीमारी के चलते उसकी कोशिकाएं एलर्जी की पहचान भी कर लेती हैं।
क्लीवलैंड क्लिनिक की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस बीमारी के चलते या फिर जिस किसी ने महिला के रूल्स का पालन नहीं किया तो उसे दस्त, उल्टी और सांस तक लेने में दिक्कत हो सकती है। कुछ मामलों में तो ये जानलेवा एनाफिलैक्सिस की वजह भी बन सकता है।












Click it and Unblock the Notifications