'मुझे कैंसर है...' फॉलोवर्स बढ़ाने के लिए महिला ने खेला घिनौना खेल, पति ने ऐसे किया पर्दाफाश
हाल ही में एक महिला के पति ने उसके कैंसर पीड़ित होने की बात को झूठा साबित कर उसकी पोल खोल दी। महिला के सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में फॉलोवर्स हैं, जो उसने कैंसर पीड़ित का खेल खेलकर बढ़ाए थे।
Woman influcer: सोशल मीडिया पर अपनी धाक जमाने के चक्कर में लोग किसी भी हद तक गुजरने के लिए तैयार रहते हैं। कई बार तो लोग अपनी जान को जोखिम में डालने से भी गुरेज नहीं करते। पता नहीं रील्स की दुनिया में क्या-क्या हो रहा है।
ऐसा ही कुछ एक महिला ने भी किया, जब उसने झूठी कहानी गढ़कर लोगों से सहानुभूति हासिल करना शुरू कर दिया। जब लोगों को महिला की असलियत के बारे में पता लगा तो उनके पैरों तले जमीन ही खिसक गई।

फैंस को बोला कैंसर का झूठ
3 साल पहले ताइवान की पॉपुलर फिटनेस इन्फ्लुएंसर मियां बाओबाओ की हर बात पर फैंस यकीन करते आए थे। मिया ने अपने फैंस को झूठ बोला था कि उनको लास्ट स्टेज का पैंक्रियाटिक कैंसर हो गया है। लो लगातार अपनी हेल्थ को लेकर फैंस को अपडेट्स दिए जा रही थीं। अपने अपडेट्स में वे हैशटैग #cancerfifhtingdaily भी इस्तेमाल करती थीं।
एक्स हसबैंड ने खोली पोल
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की खबर के मुताबिक, मियां का झूठ तब सामने आया जब उनके एक्स हसबैंड ने उनकी पोल पट्टी खोलकर रख दी। सोशल मीडिया के जरिये उन्होंने बताया कि जब भी मियां अपने इलाज के लिए जाती थीं तो परिवार के लोगों को अस्पताल के अंदर नहीं जाने देती थीं। वे कहती थीं कि बाहर ही रुक जाओ।
पति को ऐसे पता लगा
एक्स हसबैंड ने ये भी खुलासा किया कि साल 2021 में मियां का मेडिकल खर्चा सिर्फ 22,672 रुपये ही आया था। पिछले कई सालों में मैंने ना तो उसे किसी डॉक्टर से मिलते देखा और ना ही अस्पताल की कोई रसीद। एक्स हसबैंड ने मियां का पर्दाफाश करते हुए बताया कि उसने मनगढंत कहानी रची। मियां ने बाद में इस बात को कबूला और माफी भी मांगी। एक्सरे की तस्वीर जो उन्होंने शेयर की थी, वो सोशल मीडिया पर मिली थी।












Click it and Unblock the Notifications