खूंखार शेर को गोद में उठाने लगी महिला, फिर जो हुआ...
वायरल वीडियो में महिला बैखौफ होकर शेर को गोद में पकड़कर कहीं लेकर जा रही है। वीडियो देखकर लोग काफी शॉक हो रहे हैं।

मीडिया पर आए दिन कई तरह के वीडियोज वायरल होते हैं। वायरल वीडियोज में अकसर दो ही फैक्टर होते हैं, जिनमें या तो कोई क्यूट फैक्टर हो या फिर ऐसा शॉकिंग फैक्टर, जिसपर यकीन कर पाना ही मुश्किल ही हो जाए। छोटे बच्चों, कुत्तों और बिल्ली के क्यूट वीडियोज तो अकसर ही वायरल होते हैं, लेकिन कई बार खूंखार जानवरों के वीडियोज भी खूब वायरल होते हैं, जिनपर यकीन कर पाना काफी मुश्किल हो जाए।

गोद में शेर को पकड़कर जाने लगी महिला
ऐसा ही एक खतरनाक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला किसी कुत्ते या फिर बिल्ली नहीं, बल्कि खूंखार शेर को अपनी गोद में उठाकर रहीं ले जा रही है। 10 सेकेंड के इस क्लिप में देखा जा सकता है कि महिला ने अपनी गोद में शेर को पकड़ा हुआ है और वो उसे कहीं लेकर जा रही है। शेर खुद को छुड़ाने की मशक्कत करता दिख रहा है।
वीडियो देखकर शॉक हो रहे लोग
जो भी ये वीडियो देख रहा है, काफी शॉक हो रहा है। महिला को इस तरह खूंखार शिकारी को पकड़े देख लोग हैरान होकर उसे वंडर वुमन बता रहे हैं। वहीं एक यूजर ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि महिला किसी परेशानी में है।

गोद में छटपटा रहा शेर
शेर को ऐसे महिला की गोद में देखकर कुछ लोगों ने कहा कि कोई उसे बताए कि वो शेर है। खूंखार शेर को जितनी आसानी से महिला उठा रही है, वो वाकई में चौंका देने वाला है। शेर को भी महिला की गोद में छटपटाते हुए देखा जा सकता है। ऐसा लग रहा है कि महिला उसे कहीं लेकर जा रही है।

कुवैत का है वीडियो
वायरल हो रहा ये वीडियो कुवैत का है। वीडियो में दिख रही महिला जाहिर तौर पर उस शेर की मालकिन है। मडिल ईस्ट मॉनिटर के अनुसार, कुवैत शहर के आवासीय शहर में आने के बाद इस शेर ने दहशत पैदा कर दी।












Click it and Unblock the Notifications