VIDEO: 13 घंटे कैब में टहलती रही, 2000 का हुआ भाड़ा तो किया हाई वोल्टेज हंगामा, पुलिस को भी धमकाया
एक महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें महिला कैब ड्राइवर और पुलिस को धमकाते हुए नजर आ रही है। पहले रात भर महिला कैब में घूमती रही फिर 2000 का किराया देने से साफ इंकार कर दिया।
रातभर कैब में घूमी, सुबह ड्राइवर ने भाड़ा मांगा तो भड़क गई। 13 घंटे कैब से घूमने के बाद महिला ने बीच सड़क हंगामा शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, मौके पर पहुंची पुलिस से भी महिला भिड़ गई। पुलिसकर्मियों और ड्राइवर पर केस करने की धमकी भी दी।
यह पूरा वाक्या दिल्ली से सटे गुरुग्राम का बताया जा रहा है। झगड़ालू महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। आइए जानते हैं पूरी घटना ड्राइवर की जुबानी...

कैब ड्राइवर के मुताबिक, महिला ने मोबाइल ऐप के जरिए कैब बुक की। कैब में बैठते ही महिला इधर-उधर घूमाती रही, लेकिन अपनी फाइनल लोकेशन नहीं बताई। बार-बार पूछने पर भड़ने लगती। कहती कि तुम्हे पेमेंट से मतलब है। सारा पेमेंट ऑनलाइन मिल जाएगा। रात भर पूरे शहर का चक्कर कटवाया। अगले दिन सुबह 11 बजे तक महिला कैब घुमवाती रही। तंग आकर पुलिस को फोन किया। जिसके बाद महिला और भड़क उठी।
13 घंटे घूमती रही, 2000 का भाड़ा मांगने पर भड़की
वहीं, ड्राइवर ने कहा कि 13 घंटे तक कैब में महिला घूमती रही। जिसका किराया 2000 रुपए हो गया। भाड़ा मांगने पर महिला भड़क उठी और बीच सड़क तमाशा शुरू कर दिया। ड्राइवर की सूचना पर पुलिस और एक महिला पत्रकार पहुंची। महिला ने पहले पुलिस कर्मी को धमकाया फिर पत्रकार को भी अपशब्द कहे।
कौन है ये महिला?
हालांकि, वायरल वीडियो में ड्राइवर और पुलिस से अभद्रता करने वाली महिला की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। फिलहाल, पुलिस महिला को अपने साथ थाने ले गई है। मामले की जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications