अच्छी डील मिल गई... महिला ने ऑनलाइन साइट पर देखा सामान, डिलीवर हुआ तो पकड़ लिया माथा
ऑनलाइन साइट देखकर महिला का मन हुआ कि वो सामान खरीदे। लेकिन जब सामान डिलीवर हुआ, तो महिला के होश उड़ गए।

ऑनलाइन शॉपिंग करने का क्रेज भी अलग ही है। कुछ काम कर रहे हों और शॉपिंग साइट खोल कर बैठ जाओ तो एक से बढ़कर एक चीजें नजर आती हैं। ऑनलाइन शॉपिंग कर लोगों को या तो बंपर डिस्काउंट मिल जाता है, या फिर अच्छे सामान की उम्मीद में घटिया चीज मिल जाती है। ऐसा ही कुछ एक महिला के साथ भी हुआ, जब वो घर सजाने के लिए ऑनलाइन शॉपिंग साइट पर सामान देख रही थी। इस दौरान महिला को एक प्लफी रग पसंद आया, जो तस्वीर में काफी बड़ा और खूबसूरत लग रहा था। लेकिन जब ये महिला के घर पहुंचा तो उसके भी होश उड़ गए।

सोचा.. हाथ लग गई मजेदार डील
घर के लिए साज सजावट का सामान ऑनलाइन देख रही अमेरिकन महिला को एक फर वाला मैट काफी पसंद आया। ये देखने में बेहद खूबसूरत लग रहा था। साथ ही इसका साइज भी रूम के बेड जितना था। इतना ही नहीं, इस फर वाले मैट की कीमत भी 15 येन थी। ऐसे में महिला को लगा कि उसके हाथ अच्छी डील लग लग गई। महिला ने तुरंत इसे ऑर्डर भी कर दिया।

फटी रह गई महिला की आंखें
'डेली स्टार' की खबर के मुताबिक, जब ये रग डिलीवर हुआ तो महिला की आंखे भी फटी की फटी रह गई। ऑनलाइन बेड जितने साइज का दिख रहा मैट असल में डोरमैट जितना था। जब महिला ने इस छोटे से रग को देखा, तो वो हैरान रह गई। महिला ने इस छोटे से रग की वीडियो बनाकर टिकटॉक पर शेयर कर दी।

लोगों को दी ये समझाइश
वीडियो पोस्ट करते हुए महिला ने लोगों को बताया कि वे ऐसी गलती ना करें। हमेशा सामान खरीदते समय उसका रीव्यू जरूर पढ़ लें। लोगों ने वीडियो देखकर रिएक्शन देने भी शुरू कर दिए। एक यूजर ने कहा कि उन्होंने कितना गलत किया। वहीं एक ने कहा कि मैं भी एक खरीदने की सोच रहा था लेकिन रिव्यू पढ़कर मैंने सोचा नहीं। ये नहीं खरीदना।

लोगों ने बताई ऑनलाइन शॉपिंग की हकीकत
SHEIN नाम की इस शॉपिंग साइट के साथ लोगों ने अपना एक्सपीरियंस भी शेयर किया। फैशन इन्फ्लुएंसर ने कहा कि उन्होंने भी यहां से कुछ आउटफिट मंगवाए, जो उन्हें बिल्कुल भी फिट नहीं हुए। सोशल मीडिया पर फैशन आउटफिट पोस्ट करने वाली क्रिश्चियाना ने फैंस के साथ डिलीवर हुए इन कपड़ों की तस्वीरें भी शेयर कीं।












Click it and Unblock the Notifications