टॉयलेट सीट पर बैठी महिला को अजगर ने काटा, 'चैंपियन' वाले अंदाज में ऐसे बचाई अपनी जान
नई दिल्ली। कहते हैं सांप काटने से उसके जहर के चलते जितने लोगों की जान नहीं जाती उससे अधिक लोग घबराहट से मर जाते हैं। लेकिन आस्ट्रेलिया की एक महिला को जब अजगर ने काटा को उसने स्थिति को बेहद ही शांत तरीके से हैंडल कर लिया। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार 59 साल की हेलेन रिचर्ड को बाथरूम में एक गैर जहरीले अजगर ने काट लिया। हेलेन अपने रिश्तेदारों के घर ब्रिस्बेन गई हुई थी। वह वहां बाथरूम में बिना लाइट ऑन किए जैसे ही टॉयलेट सीट पर बैठीं सांप ने उन्हें काट लिया। इसे महसूस कर वह तुरंत उठ खड़ी हुईं।

मामूली एंटीसेप्टिक से हुआ इलाज
कूरियर मेल न्यूजपेपर से बातचीत में हेलेन ने कहा कि मैं सांप के काटने को महसूस कर तुरंत उठ खड़ी हुई। पीछे मुड़कर देखा तो मानो कोई लंबी गर्दन वाला कछुआ हो। वह एक 5 फीट लंबा अजगर था। हेलेन ने सांप को सपेरे के बुलाए जाने पकड़े रखा। वे जरा भी नहीं घबराईं और मामूली एंटीसेप्टिक से उनका इलाज हो गया। हेलेन ने बताया कि टायलेट सीट पर उनके बैठने से सांप के लिए निकलने का रास्ता बंद हो गया था जिससे घबराकर उसने उन्हें काट लिया।

सपेरे के बुलाए जाने तक हेलेन ने यूं संभाले हालात
सांप पकड़ने वाले ने हेलेन की हिम्मत की दाद दी और बताया कि गर्म मौसम में अजगर सांपों का बाथरूम में पाया जाना आम है। बता दें कि हेलेन को मामूली घाव हुआ जो कि जल्द ही भर गया। हेलेन ने सांप को सपेरा बुलाए जाने तक पकड़े रखा और शांत रखा। हाल ही में एक मामला सामने आया था जहां भारत के एक घर की नींव से हजारों की संख्या में सांप निकले थे। हालत इतनी बदतर थी कि मकान में रहने वालों को अपना पूरा घर ही ढहाना पड़ा। वह ये सब देखकर हक्काबक्का थे। इसके अलावा एक अन्य मामले में आस्ट्रेलिया के एक शख्स को घर के पीछे सालों से पड़े टीन के शेड के नीचे सैकड़ों का संख्या में सांप मिले थे। अचानक इन्हें देखकर वह घबरा गया था।

जब 10 फुट के अजगर ने किया था प्राइवेट पार्ट पर हमला
कुछ समय पहले थाइलैंड से ऐसी ही एक घटना सामना आई थी जिसमें कमोट पर बैठे एक शख्स को लगभग 10 मीटर लंबे सांप का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं उस अजगर ने शख्स के प्राइवेट पार्ट को जबड़ों में भर लिया था। शख्स चीखा और खुद को बचाने के लिए अजगर को खींचकर अलग किया लेकिन घटना के बाद उनका ऑपरेशन हुआ तब ही वह ठीक हो सके।
-
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Fact Check: भारत के पास सिर्फ 5 दिन का ऑयल स्टॉक है? पेट्रोल-डीजल खत्म होने वाला है? सरकार ने तोड़ी चुप्पी -
Gold Rate Today: सोना इस हफ्ते 4000 रुपये हुआ सस्ता, दिल्ली से पटना तक ये है 22K और 18K गोल्ड का रेट -
नेपाल में बालेन शाह का बड़ा एक्शन! पूर्व PM के बाद ऊर्जा मंत्री गिरफ्तार, घर से क्या-क्या मिला? -
Silver Rate Today: चांदी इस हफ्ते ₹11,000 रुपये हुई सस्ती, अब ये है 10 ग्राम से लेकर 100 ग्राम तक के नए रेट -
IPL 2026: ट्यूशन पढ़ाकर UPSC की तैयारी करने वाले की IPL में एंट्री! 'बिहार के लाल' पर भारी पड़े अभिनंदन! -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 29 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs केकेआर -
Sita Devi कौन है? LPG महंगाई के बीच रातों-रात कैसे बनीं 10 करोड़ की मालकिन? चौंकाने वाली है वजह -
Virat Kohli: विराट कोहली ने रचा इतिहास, रोहित शर्मा का सबसे बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त, बन गए दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी












Click it and Unblock the Notifications