Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'जैसे मैं नर्क से आई हूं', लटकी त्वचा का इलाज करवाने गई महिला, गर्दन हो गई छिपकली जैसी

नई दिल्ली: आज मेडिकल साइंस बहुत ज्यादा तरक्की कर चुका है, जिस वजह से बड़ी से बड़ी बीमारियां भी आसानी से ठीक हो जाती हैं, लेकिन कई बार इसके गंभीर परिणाम सामने आते हैं। हाल ही में एक महिला इलाज करवाने गई थी, लेकिन ट्रीटमेंट के बीच उसके सामने नई मुसीबत आ गई और उसकी त्वचा छिपकली जैसे हो गई। (तस्वीरें- यूट्यूब वीडियो का स्क्रीनशॉट)

नई मुसीबत गले पड़ी

नई मुसीबत गले पड़ी

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटेन में जेन बोमन नाम की महिला रहती हैं, जिनकी उम्र 59 साल है। कुछ वक्त पहले उनका वजन कम हो गया था, जिस वजह से चमड़ी ज्यादा बड़ी हो गई। इस वजह से उन्होंने फाइब्रोप्लास्ट प्लाज्मा नामक एक गैर-सर्जिकल उपचार करवाने का फैसला लिया। उनको लग रहा था कि इससे उनकी स्किन अच्छी हो जाएगी, लेकिन इस इलाज ने उनको नई मुसीबत में डाल दिया।

घर से निकलना भी हुआ बंद

घर से निकलना भी हुआ बंद

जेन के मुताबिक जब उन्होंने इलाज शुरू करवाया तो कोई दिक्कत नहीं हुई, लेकिन कुछ वक्त बाद उनके शरीर में अजीब बदलाव होने लगे। मीडिया को उन्होंने बताया कि उनकी त्वचा बदल रही थी और उनके सीने में सैकड़ों भौंहें थीं। जिस वजह से वो छिपकली की तरह लगने लगीं। हालत ये हो गई कि वो घर से भी नहीं निकलना चाहती थीं। कई बार जब लोग उनसे मिलने आए तो उन्होंने स्कार्फ की मदद से अपनी त्वचा को छिपाया।

इतना आया था खर्च

इतना आया था खर्च

उन्होंने कहा कि मेरी गर्दन के पास की चमड़ी लटकी थी, लेकिन मैंने अच्छा दिखने के चक्कर में उसे और बर्बाद कर लिया। काश अभी भी मेरे पास वो लटकी त्वचा होती। वैसे उनके इस इलाज में 500 यूरो खर्च हुए, जो भारत के हिसाब से करीब 40 हजार के आसपास होंगे। उन्होंने आगे कहा कि ये बहुत ज्यादा दर्दनाक था, उनकी स्किन ऐसी जली, जैसे वो नर्क से आई हों।

क्रीम के इस्तेमाल से बिगड़ी बात

क्रीम के इस्तेमाल से बिगड़ी बात

जेन के मुताबिक जलन को कम करने के लिए उन्होंने एक क्रीम का इस्तेमाल किया, लेकिन फिर गर्दन के नीचे भूरे-लाल धब्बे पड़ गए। फिलहाल उन्होंने अब अपने वकील से बात करके इसकी शिकायत की है। अगर फैसला उनके पक्ष में आया तो उनको मुआवजा मिलेगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+