OMG: बेटी को वेडिंग ड्रेस के साथ बांधकर घसीटते हुए ले गई एक मां

लोग अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए कई तरीके और नए आइडियाज तलाशते हैं ताकि लोग आने वाले कई वर्षों तक उन्हें याद रखें। शोना ने भी इसी ख्याल के तहत कुछ ऐसा कर डाला, जिसकी वजह से अब उन्हें लोगों के चुभने वाले सवालों को झेलने को मजबूर होना पड़ रहा है।
इस अमेरिकन कपल ने अपने इस दिन को खास बनाने के लिए शायद सभी हदों को पार कर डाला। मई 2014 को शादी के बंधन में बंधने वाली शोना ने अपने लिए जो वेडिंग ड्रेस तैयार करवाई थी उस ड्रेस में ही उसने अपनी एक माह नवजात बेटी को ही बांध लिया था।
इसके बाद वह अपनी बेटी को इस ड्रेस के साथ बंधे हुए खींचते-खींचते ही चर्च तक ले गई। जैसे ही शोना ने चर्च में एंट्री की, वहां पर मौजूद मेहमान शोना को इस तरह से देखकर चौंक गए।
इस कपल के मुताबिक शायद यह उनकी शादी को यादगार बनाने के लिए सबसे अच्छी योजना थी। जैसे ही इस शादी से जुड़ी फोटोग्राफ सोशल मीडिया पर आनी शुरू हुईं, सभी लोगों ने शोना और उनके पति की बड़े स्तर पर आलोचना शुरू कर दी। लोगों के मुताबिक उन्हें समझ ही नहीं आ रहा है कि आखिर शोना को यह कदम क्यों उठाना पड़ गया।
वहीं कुछ लोगों ने तो चाइल्ड प्रोटेक्टिव सर्विस के पास शोना और उनके पति की शिकायत कर दी है। लोगों के मुताबिक दोनों लोग कुछ और तरीकों से भी अपनी बच्ची को इस शादी में इस तरह से शामिल करने की क्या जरूरत थी।
वहीं इस पूरे मुद्दे पर शोना और उनके पति का कहना है कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है। शोना ने अपने फेसबुक अकांउट से पोस्ट किया है कि वह जो करना चाहते हैं, तब तक करते रहेंगे जब तक भगवान उनके साथ है।
शोना के मुताबिक ऐसा करने से सारी चीजें उनके पक्ष में ही जाएंगी और उन्हें किसी और बात की कोई भी चिंता नहीं है। हालांकि कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इस कपल की इस हरकत को सपोर्ट कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications