बाथरूम में नहाने गई महिला ने सांप को खिलौना समझ पैर से खिसकाया, लाइट जलाई तो..
महिला के बच्चों ने उसे बताया भी कि बाथरूम में सांप है, लेकिन उसे फिर भी यकीन नहीं हुआ और उसने पैर से ही उस सांप को बच्चों का खिलौना समझकर खिसका दिया।
लिवरपूल: रस्सी को सांप समझने वाली कहावत आपने भी सुनी होगी, लेकिन क्या आपने कभी ऐसा सुना या देखा है कि किसी इंसान ने जहरीले सांप को ही खिलौना समझ लिया। एक महिला के साथ ऐसा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल ये महिला अपने घर के बाथरूम में नहाने के लिए गई थी, जहां कई फीट लंबा एक जहरीला सांप फर्श पर लेटा हुआ था। महिला के बच्चों ने उसे बताया भी कि बाथरूम में सांप है, लेकिन उसे फिर भी यकीन नहीं हुआ और उसने पैर से ही उस सांप को बच्चों का खिलौना समझकर खिसका दिया।

'मुझे लगा, बाथरूम में कोई खिलौना होगा'
डेली स्टार की खबर के मुताबिक, मामला यूके के लिवरपूल शहर का है, जहां कायले बॉल नाम की महिला के साथ ये घटना घटी। चार बच्चों की मां कायले ने बताया, 'बीते सोमवार को शाम के वक्त मैं अपने घर पर ही थी, जब मेरे एक बेटे ने मुझसे आकर कहा कि बाथरूम में एक भूरे-सफेद रंग का सांप बैठा हुआ है। मुझे बच्चों की बात पर यकीन नहीं आया और मैंने उन्हें यह कहकर टाल दिया कि वो कोई खिलौना होगा।'

'लाइट जलाई, तो ऐहसास हुआ कि वो वाकई सांप है'
33 वर्षीय कायले ने आगे बताया, 'बच्चों की बात को अनसुना कर मैं बाथरूम में नहाने चली गई और जब देखा कि फर्श पर सांप जैसा कुछ पड़ा हुआ है, तो मैंने उसे खिलौना समझकर पैर से एक तरफ खिसका दिया। लेकिन, जैसे ही मैंने बाथरूम की लाइट जलाई, तो मुझे ऐहसास हुआ कि वो वाकई एक सांप है और मैं तुरंत बाथरूस से बाहर की तरफ भागी। बाथरूम में छिपकली या मकड़ी का आना आम बात है, लेकिन मैंने सपने में भी नहीं सोचा था कि मेरे बाथरूम में कोई सांप आ सकता है।

'मैं हिम्मत बांधकर फिर से बाथरूम में गई'
इस खौफनाक मंजर को बयां करते हुए कायले ने बताया, 'मैंने बाहर आते ही बाथरूम का दरवाजा तेजी से बंद किया और नीचे की तरफ तौलिया सटाकर लगा दिया, ताकि सांप दरवाजे के नीचे के गैप से बाहर ना निकल सके। मेरी सांसें अटकी हुई थी और मैंने सबसे पहले तुरंत अपने चारों बच्चों को बेड के ऊपर बिठा दिया। इसके बाद मैं हिम्मत बांधकर फिर से बाथरूम में गई तो देखा कि सांप वहां से हटकर टॉयलेट सीट के पीछे चला गया था।'

'शायद मैंने तेजी से नहाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया'
कायले बॉल ने आगे बताया, 'शायद हम लोगों की हलचल से वो सांप घबराकर वहां जाकर छिप गया था। मुझे नहाना था, इसलिए मैंने शॉवर ऑन किया और बहुत जल्दी से नहाकर बाथरूम से बाहर निकल आई। शायद ही अपने जीवन में इससे पहले कभी मैंने इतनी तेजी से नहाया हो और ये मेरे लिए तो एक वर्ल्ड रिकॉर्ड ही होगा। नहाते वक्त मेरी नजरें टॉयलेट के पीछे छिपे उसी सांप पर टिकी थीं। मैं बार-बार अपने आस-पास देख रही थी कि कहीं वो सांप फिर से तो नहीं आ गया।'

'जब तक सांप रहा, मेरी हथेलियों में पसीना आता रहा'
इसके बाद कायले बॉल ने सांप के बारे में संबंधित विभाग को सूचना दी और उसे बाहर निकाला गया। कायले ने बताया, 'मैं जानती थी कि भले ही सांप बाथरूम के अंदर है, लेकिन जब तक उसे घर से बाहर नहीं निकाला जाएगा, ना तो मुझे और ना ही मेरे बच्चों को नींद आएगी। वो सांप जब तक हमारे घर से निकाला नहीं गया, मेरी हथेलियों में पसीना आता रहा। पता नहीं वो सांप हमारे बाथरूम के अंदर कैसे आ गया और ये भी नहीं मालूम कि वो कितना जहरीला था।'
ये भी पढ़ें- 'आपकी लेगिंग में कुछ दिख रहा है', बीच बाजार सिंगर को महिला ने टोका तो हुई शर्म से लाल











Click it and Unblock the Notifications