'क्या यह पिशाच का हाथ है?' बाथरूम से निकली महिला तो पीठ पर दिखा रहस्यमयी निशान

8 सितम्बर। दुनिया में परालौकिक शक्तियों के बारे में अलग-अलग विचार हैं। बहुत सारे लोग इस पर नहीं करते हैं तो बड़ी संख्या में ऐसे लोग भी हैं जो इसके होने को मानते हैं। कई लोग तो ऐसे भी हैं जिन्होंने ये दावा किया है कि उनका इन परालौकिक शक्तियों से सामना हुआ है या फिर उन्होंने कभी ऐसा अनुभव किया है कि ऐसा कुछ है तो जरूर। एक महिला ने ऐसी ही कुछ कहानी शेयर की है।

बाथरूम से नहाकर निकली तो दिखा निशान

बाथरूम से नहाकर निकली तो दिखा निशान

महिला का दावा है कि वह बाथरूम से नहाकर निकलने के बाद उस समय हैरान रह गई जब उसने पाया कि उसकी पीठ पर किसी रहस्यमयी हाथ का निशान देखा। हैरी बैविस को ऐसा लग रहा था जैसे कंधे के नीचे पीठ पर किसी ने हाथ का निशान छाप दिया हो। यह देखकर वह डर गई।

महिला ने देखी 'सबसे डरावनी' चीज

महिला ने देखी 'सबसे डरावनी' चीज

टिकटॉक पर शेयर किए वीडियो में महिला को कहते हुए देखा जा सकता है कि "मैं आज आपको अपने जीवन की सबसे डरावनी चीज दिखाने जा रही हूं।" महिला ने आगे कहा "मैं अभी-अभी शॉवर से बाहर निकली है और सुबह से धूप में थी और अपने दोनों हाथों से लैपटॉप और फोन पर थी। मैने अपनी पीठ को एक बार भी नहीं छुआ है।"

कैमरे में दिखी हाथ की छाप

कैमरे में दिखी हाथ की छाप

महिला इसके बाद कैमरा शीशे की तरफ घुमाती है और पूछती है कि क्या कोई मुझे बता सकता है कि आखिर मेरी पीठ पर सूरज से हाथ के निशान कैसे आ गए। वीडियो में दिख रहा है कि महिला की पीठ पर कंधे के नीचे हाथ के गहरे निशान बने नजर आ रहे हैं जैसे किसी ने वहां पर गहरे से दबाकर छाप छोड़ी है।

किसी ने दिन भर नहीं छुआ फिर भी आए निशान

किसी ने दिन भर नहीं छुआ फिर भी आए निशान

इसके बाद निशान को दिखाते हुए बताती हैं कि वहां चार उंगलियों की छाप है। उसने कहा "डैनी भी ऊपर नहीं आया है। किसी ने मुझे छुआ नहीं है मैं पूरे दिन लैपटॉप पर एडिटिंग और टाइपिंग का काम कर रही थी। फिर ये निशान कैसे है। मैं सच में बुरी तरह से डर गई हूं।

'भूत के हाथ' का निशान

'भूत के हाथ' का निशान

महिला को शक है कि यह भूत के निशान हैं और यह सोचकर वह डरी हुई है। हालांकि वीडियो देखने वाले बहुत सारे दर्शकों ने कमेंट में उसका डर दूर करने की कोशिश की है। यूजर ने बताया कि इससे डरने की जरूरत नहीं है यह एक टैनिंग का निशान है। एक यूजर ने लिखा ये हाथ का निशान है जब आपने सनस्क्रीन को लगाने के लिए हाथ से छुआ होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+