Australia's Deadliest Snake: बिस्तर पर आराम फरमा रहा था जहरीला सांप, महिला ने खोला रूम का दरवाजा तो उड़ गए होश

वायरल तस्वीर में ऑस्ट्रेलिया का जहरीला सांप बिस्तर पर आराम फहराता हुआ नजर आ रहा है। क्वीनलैंड की स्नेक कैचर ने अपने फेसबुक पर ये तस्वीर शेयर की है।

Australia deadliest snake

ऑस्ट्रेलिया में दुनियाभर के सांपों की अलग अलग और जहरीली प्रजातियां पाई जाती हैं। यहां दुनियाभर के सबसे जहरीले सांप मिलते हैं। इतने जहरीले कि जिनके एक बार डसने से कुछ ही सेकेंड्स में इंसान की मौत हो सकती है। ऐसे ही किसी जहरीले सांप ने एक स्नेक कैचर के भी उस वक्त होश उड़ा दिए, जब उन्होंने इसे किसी परिवार के बिस्तर पर देखा। महिला ने इस जहरीले 6 फुट लंबे सांप की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं, तो लोगों के भी पैरों तले जमीन खिसक गई।

क्वीनलैंड की स्नेक कैचर जाचरी रिचर्ड्स ने फेसबुक पर इस छह फुट जहरीले लंबे सांप की तस्वीरें शेयर कीं। ये सांप किसी छोटे से ग्रामीण कस्बे में एक परिवार के घर में घुस आया था। हैरानी की बात तो ये है कि ये परिवार के बिस्तर पर आराम फरमा रहा था।

परिवार की एक सदस्य ने कहा कि जब मैं वहां पहुंची तो वहां मुझे सांप नजर आया। फिर मैंने तुरंत दरवाजा बंद कर दिया ताकि वो बाहर ना निकल सके। मैंने धक्का देकर दरवाजा खोला। वो बिस्तर में लेटा हुआ मुझे देख रहा था। रिचर्ड्स का कहना है कि महिला ने हमें बुलाने से पहले सांप को सुरक्षित रूप से कमरे में बंद कर लिया। जो कि काफी अच्छा कदम था।

स्नेक कैचर ने कहा कि अगर आप कहीं भी सांप देखते हैं, तो उसे अकेला छोड़ दें। संभव हो तो उसे सेफ बंद कर दें। अगर वो कमरे में हैं, तो उसे वहीं बंद करें, ताकि उसे ढूंढने और पकड़ने में आसानी हो। फिलहाल सांप की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर नेटिजन्स का ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं।

बताते चलें कि ईस्टर्न ब्राउन सांप पूर्वी ऑस्ट्रेलिया में मिलने वाले सांपों में बेहद आम हैं। ऑस्ट्रेलियाई संग्रहालय के अनुसार, इस प्रजाति ने ऑस्ट्रेलिया में सबसे खतरनाक और जहरीले सांप का खिताब अपने नाम किया है। इस सांप का जहर इतना खतरनाक है कि ये पीड़ित के दिल, फेफड़े और डायाफ्राम के काम को भी बुरी तरह से प्रभावित करता है, जिससे भयानक रूप से घुटन हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+