महिला को घर के कोने में पड़ी मिली चमकीली चीज, 100 साल पुरानी चॉकलेट देखकर उड़ गए होश
चॉकलेट के एक पैकेट की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जो 10 या 20 नहीं बल्कि पूरे 100 साल पुरानी है। ये पैकेट महिला को घर के किसी कोने में पड़ा मिला।

अकसर पुरानी चीजें मिलने पर कितनी खुशी होती है। हम सोचते भी हैं कि पहले चीजें किस तरह की रहती रही होंगी। कहते हैं ओल्ड इज गोल्ड.. और ये यूं ही नहीं कहा जाता। पुरानी चीजें हमें कई बार काफी सुकून देती हैं। ऐसे में कभी कुछ पुराना मिल जाए, तो वो खुशी अलग ही होती है। ऐसा ही कुछ एक महिला के साथ उस वक्त हुआ, जब उसे डेरी मिल्क चॉकलेट का एक पुराना पैकेट मिला। आपको जानकर हैरानी होगी कि ये पैकेट 10 या 20 नहीं बल्कि 100 साल पुराना है।

टॉयलेट में महिला को मिला चॉकलेट बार
दरअसल एम्मा यंग अपने बाथरूम में फ्लोरबोर्ड पुल कर रही थी कि उन्होंने फिर बैंगनी कलर की एक चीज देखी। इसके बाद उसने देखा तो उसे एक बड़ा सा डेरी मिल्क बार मिला। इस चॉकलेट के बारे में और ज्यादा जानकारी इकट्ठी करने के लिए एम्मा कंपनी के पास पहुंची तो उन्होंने बताया कि इस चॉकलेट का प्रोडक्शन 1930-1934 के बीच हुआ।

महिला को मिली 100 साल पुरानी चॉकलेट
100 साल पुरानी इस चॉकलेट का मिलना अपने आप में बहुत बड़ी बात है। ये ऐसे समय में बनाई गई थी, जब एक चॉकलेट बार की कीमत सिर्फ 9 पेंस थी। बैंगनी रंग का ये पैकेट लगभग 16 सेंटीमीटर लंबा और तीन सेंटीमीटर चौड़ा है। इसमें कैडबरी की डेयरी मिल्क चॉकलेट नीपोलिटन लिखा हुआ है। वाकई इसका पैकेट भी देखने में काफी शानदार लग रहा है।

1932 में बना एम्मा का घर
'मेट्रो' के मुताबिक, एम्मा का घर 1932 में बना हुआ है और 2016 में वे इस घर में शिफ्ट हुआ। उन्हें शक है कि चॉकलेट बार को बिल्डर ने मजाक मजाक में कहीं रख दिया होगा और फिर ये ऐसे ही यहां पड़ा रहा होगा। एम्मा ने कहा कि ये लगभग एक सदी पुराना हो गया है और चॉकलेट अभी भी पुरानी कंडीशन में है।

चॉकलेट को फ्रेम करने की प्लानिंग
अब एम्मा इस चॉकलेट के बार को फ्रेम कराने की योजना बना रही है। 51 वर्षीय एम्मा कहती हैं कि चॉकलेट की कंडीशन ने मुझे हैरान कर दिया। ये अच्छी कंडीशन में है और एक तरह से पुरानी भी है। आप भरोसा नहीं करेंगे कि ये लगभग 100 साल पुरानी चॉकलेट है। एम्मा को मिली इस चॉकलेट की तस्वीर अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। हर कोई 100 साल पुरानी इस चॉकलेट की कंडीशन देखने के बाद काफी हैरान हैं।

200 सालों से कैडबरी पसंदीदा ब्रांड
एम्मा कहती हैं कि मुझे लगता है कि क्योंकि ये बहुत पुराना है, मैं उम्मीद कर रही थी कि ये चूहों ने काटा हुआ होगा। अंदर चॉकलेट नहीं है। मुझे लगता है कि ये बाहर निकल गई होगी। कैडबरी देश का पसंदीदा चॉकलेट ब्रांड है। जो 200 सालों से ब्रिटिश संस्कृति और विरासत का हिस्सा रहा है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications