Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

खौलते तेल में हाथ डालकर खाना बनाती है ये महिला, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा Video

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला को खौलते तेल में बिना किसी करछी की मदद से खाना बनाते हुए देखा जा सकता है। महिला का ये वीडियो देख लोग हैरानी व्यक्त कर रहे हैं। इस वीडियो को सबसे पहले टिकटॉक पर पोस्ट किया गया था लेकिन बाद में ये अन्य सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर भी वायरल होने लगा। लोगों को महिला का खाना बनाने का ये अनोखा अंदाज खूब पसंद आ रहा है।

Recommended Video

    Viral Video: खौलते तेल में हाथ डालकर पकवान बना रही ये Woman,Video देखकर सब हैरान | वनइंडिया हिंदी
    Woman Frying, Hands, Twitter, social media, woman fires food without tongs, woman fries food in hot oil with bare hands, viral, viral video, video viral, सोशल मीडिया, वायरल वीडियो, खौलते तेल में खाना पकाती महिला, बिना चिमटे के खाना बनाती महिला

    वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला कढ़ाई में धधकते तेल में कुछ तल रही है। इस तरह का खाना हमेशा ही लोगों की पसंद रहा है। हालांकि महिला कि दुकान पर इतनी भीड़ इसलिए नहीं लगी कि वो तलकर खाना बना रही हैं, बल्कि इसलिए लगी हुई है क्योंकि वह बिना किसी करछी की मदद से खाना तल रही हैं। महिला को बिना करछी के हाथों से ही तेल में बैटर डालते देखा जा सकता है, इस दौरान महिला का हाथ भी जलता नहीं दिख रहा है।

    वीडियो को सोशल मीडिया पर फर्स्ट वी फीस्ट नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है, 'यह कहती हैं कि करछी सिर्फ लूजर्स के लिए हैं।' इस वीडियो को अब तक 23.7 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो को 600 से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है, जबकि बहुत से लोगों ने इसे रीट्वीट भी किया है। लोग कमेंट करते हुए इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

    जहां कुछ लोग इसे लेकर हैरानी जता रहे हैं तो वहीं कुछ लोगों का कहना है कि इसके पीछे भी विज्ञान छिपा हुआ है। हालांकि इस तरह की तकनीक कोई नई नहीं है बल्कि हमारे देश भारत में कई जगह इसका इस्तेमाल होता है। नई दिल्ली के करोल बाग में भी बहुत से दुकानदार दशकों से इस तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं।

    Video: शिकार पकड़ने के लिए तेंदुए ने मारी ऐसी छलांग, देखकर लोगों के उड़े होश

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+