इंटरनेट पर बिकिनी फोटोज ने मचाई सनसनी, नौकरी से बर्खास्त हुईं शिक्षिका
Woman fired from teaching job: पूर्व में शिक्षिका रही एक महिला का कहना है कि उसके किसी सहकर्मी ने एक बार उसकी सेक्सी बिकिनी फोटोज को रिपोर्ट कर दिया था। इस घटना के बाद महिला को टीचर की नौकरी से निकाल दिया गया।
शख्स ने महिला की शिकायत करने के बाद कहा कि वो बिल्कुल भी माफी नहीं मांग रही है। और 40 की उम्र में भी वो ये सब कर रही है।

'न्यूयॉर्क पोस्ट' की खबर के मुताबिक, 41 वर्षीय सारा जूरी को जून 2022 में नौकरी से निकाल दिया गया था, जब ये पता चला कि वो स्कूल के बाहर घंटों अपने ओनलीफैंस से सेल्फी शेयर किया करती है। इंडियाना आउटलेट ने ये भी बताया कि शिक्षक ने युवा छात्रों को उसे बटरकप तक कहने के लिए बोला था।
स्कूल से बतौर शिक्षिका निकाले जाने के एक साल बाद जूरी ने द सन को बताया कि ये घटना एक तरह से मेरे लिए किसी आशीर्वाद से कम नहीं थी, क्योंकि ओनलीफैंस पर मैं बतौर शिक्षिका के मुकाबले ज्यादा पैसा कमाती हूं। बॉम्बशेल ने ये भी कहा कि सालों तक शर्मिंदा होने के बाद भी उसे खुद को दिखाने में बिल्कुल भी शर्म महसूस नहीं होती।
जूरी ने कहा कि मैंने हमेशा से अपने वजन के साथ संघर्ष किया है। जब मैंने शिक्षिका के रूप में अपनी नौकरी शुरू की थी, तो मेरा वजन 200 पाउंड था। मैं फिटनेस में लग गई और मैंने खुद पर पैसा खर्च करना शुरू कर दिया। इसके बाद उसने कहा कि एक जलनखोर सहकर्मी ने मेरी शिकायत करने की कोशिश भी की, क्योंकि मैंने बिकिनी में तस्वीरें शेयर करना शुरू कर दिया था।
मैंने सेक्सी तरीके से पोज दिए और ऐसे ही रहना शुरू कर दिया। ये काफी मजेदार और आनंददायक था। जब मैंने ये पहली बार किया तो अपनी बॉडी लोगों को दिखाी। मुझे कपड़े पहनना और सेक्सी और सुंदर महसूस करना काफी अच्छा लगने लगा। इसके बाद जल्द ही महिला ने अपनी तस्वीरें लेने के लिए एक फोटोग्राफर को भी हायर किया। इसके बाद वो अपने ओन्लीफैंस के साथ पूरी तरह से मग्न हो गई।
अब फिटनेस क्वीन का कहना है कि वो पहले से काफी बहतर महसूस कर रही है। वे कहती हैं कि 40 की उम्र में पहली बार मैं अपनी जिंदगी में सेक्सी महसूस कर रही हूं। सेक्सी मन की एक अवस्था है। मुझे ब्यूटी स्टैंडर्स को भी परिभाषित करने का मौका मिला है।












Click it and Unblock the Notifications