स्मार्टफोन ने छीना महिला का सुख-चैन, तंग आकर बना डाला ऐसा एग्रीमेंट, देखते ही देखते हो गया वायरल

आज के समय में हर दूसरा इंसान स्मार्टफोन की लत से परेशान है। या यूं कहें कि अपने हर काम के लिए स्मार्टफोन का सहारा लेता है। पूरी दुनिया के ज्यादातर हिस्से में रहने वाले लोग ऐसे ही हैं। डिजिटलाइजेशन के इस युग में ज्यादातर लोगों का समय स्क्रीन के सामने बीतता है। मगर एक महिला इस समस्या का ऐसा समाधान लेकर आई है, जो बेहद अनोखा है।

महिला का नाम है मंजू गुप्ता, जो अपने परिवार की स्मार्टफोन की लत से इस कदर परेशान थी कि इससे निजात पाने के बारे में रात-दिन सोचती रहती थीं। इसके बाद महिला ने आखिरकार अपने परिवार को स्क्रीन से दूर रखने का तरीका खोज ही लिया।

smartphone

मंजू गुप्ता ने नो फोन यूज एग्रीमेंट बनाया और परिवार के हर सदस्य को इसपर साइन करने को कहा। ये बेहद ही अनोखा विचार था। मगर कहानी यहीं खत्म नहीं होतीं। चलिये आपको बताते हैं कि मंजू गुप्ता ने इसके बाद क्या किया।

मंजू ने समझौते में एक शर्त यह भी बनाई कि जो कोई भी तीन नियमों का पालन नहीं करेगा, उसे एक या दो दिन नहीं बल्कि पूरे महीने के लिए स्विगी या ज़ोमैटो जैसे फूड ऐप से ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने से रोक दिया जाएगा। ऐसे में ये लगता है कि परिवार काफी फूडी है।

smartphone

मंजू गुप्ता की भतीजी ने एक्स पर इस एग्रीमेंट की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'मेरी मासी ने घर में सभी से इस समझौते पर हस्ताक्षर करवाए (एक रोने वाले इमोजी के साथ)।'

बताते चलें कि इस समझौते में तीन शर्तें भी रखी गईं थीं। ये तीन शर्तें थीं-

1. परिवार के सभी लोगों को सुबह उठते ही अपने फोन की बजाय सूर्य की पूजा करनी चाहिए।

2. डाइनिंग टेबल पर सभी को एक साथ खाना खाना होगा। डिनर के दौरान सभी फोन को डाइनिंग टेबल से 20 कदम की दूरी पर रखना होगा।

3. बाथरूम जाते समय हर कोई अपना फोन बाहर रखेगा ताकि इंस्टाग्राम रील्स देखने में समय बर्बाद न हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+