बेडरूम में बीवी के आते ही भाग खड़ा होता था पति, शिकायत लेकर थाने पहुंची महिला, नपुंसक होने का लगाया आरोप

Ghaziabad couple: पति पत्नी के झगड़ों के कई मामलों के बारे में आपने सुना ही होगा। लेकिन इन दिनों उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद से थोड़ा अजब गजब मामला सामने आया है। दरअसल, यहां एक महिला अपने पति की शिकायत लेकर थाने जा पहुंची। शिकायत ये कि जब भी वो कमरे में जाती है उसका पति वहां से भाग खड़ा होता है।

महिला ने पति पर दर्ज करवाया केस
हैरान करने वाले इस मामले में पति और पत्नी दोनों ही डॉक्टर हैं। महिला डॉक्टर ने अपने पति के ऊपर मामला दर्ज करवाया है। महिला का कहना है कि उसका पति उससे दूर भागता है। ऐसा तब होता है जब वो बेडरूम में जाती है।

Woman files complaint against husband

पति पर लगाया नपुंसक होने का आरोप
बताते चलें कि महिला ने अपने पति पर नपुंसक होने का आरोप लगाया है। महिला बताती है कि शादी के बाद से जब भी वो कमरे में जाती है तो उसका पति वहां से भाग खड़ा होता है। इतना ही नहीं महिला ने पति पर मारने पीटने का भी आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि पति उसे दांपत्य सुख नहीं देता है। महिला ने कहा कि उसकी शादी साल 2021 को गौतमबुद्ध नगर के निवासी डॉक्टर से हुई मगर शादी के बाद से ही उसे दांपत्य सुख नहीं मिल पाया है।

क्या बोली पत्नी?
महिला ने बताया कि दोनों की ये दूसरी शादी थी। शादी में दोनों की ओर से लाखों रुपये खर्च किए थे। शादी पूरे रस्मों रिवाजों के साथ हुई थी लेकिन दो सालों के अंदर ही दोनों के बीच खटपट होने लगी। महिला ने अब अपने पति के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाया है। फिल्हाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस
अब डॉक्टर पति-पत्नी का ये मामला सुर्खियों में है। हर कोई महिला का बयान सुनने के बाद हैरान है। हालांकि, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फिर इसके बाद ही शख्स पर किसी तरह की कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+