VIDEO: मोबाइल में मैसेज पढ़ते-पढ़ते कहीं आपके साथ भी न हो जाए ऐसा हादसा, जरा संभलकर
न्यूजर्सी। दिनभर स्मार्टफोन में खोए रहने वाले स्मार्ट लोगों के लिए यह स्मार्टफोन कब धोखा दे दे पता नहीं चलता। यह किसी भी समय उनके लिए हादसे का सबब बन सकते हैं। अमेरिका में ऐसा ही हादसा हुआ एक महिला के साथ। वह सड़क चलते ही इतना ज्यादा मोबाइल में खो चुकी थीं कि अपने होश ही गंवा बैठी और रास्ते में रखे एक 7 फीट के खुले बेसमेंट में जा गिरीं।

मैसेज पढ़ने में वह ऐसा डूबी की बस पूछिए मत। उन्होंने ध्यान नहीं दिया और गलती से बेसमेंट से जा टकराईं। बेसमेंट का दरवाजा खुला था और उनके पैर उसमें जा अटके जिससे वह पेट के बल उसमें ही गिर गईं। इसकी सारी फुटेज आप सीसीटीवी कैमरे में देख सकते हैं। बताया जा रहा है उस समय इस बेसमेंट को गैस लाइन की मरम्मत के लिए खोला गया था।
दाे लड़कियां बनींं एक्सीडेंट की गवाह
बेसमेंट में गिरने के बाद दो लड़कियां उनके पास से गुजरती हैं और पास जाकर इस घटना को देखती हैं। उस बेसमेंट में एक मजदूर होता है जो कुछ देर बाद उससे बाहर आता है। जिस बेसमेंट में वह गिर गई थीं उसकी हाइट छह फिट थी। हालांकि इस घटना में महिला घायल हो जाती है। उसे थोड़ी बहुत चोट पहुंचती है। जिसके चलते उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।












Click it and Unblock the Notifications