वाह दादी कमाल कर दिया! अम्मा ने हवा में रस्सी पर चलाई साइकिल, कॉन्फिडेंस देखकर फटी रह गई लोगों की आंखें
वायरल वीडियो में साड़ी पहने अम्मा रोप पर साइकिल चला रही हैं। इतनी ऊंचाई में भी साइकिल चलाते हुए उनका कॉन्फिडेंस देखने लायक है।

उम्र बस एक नंबर है और ये बात लोगों ने एक बार नहीं बल्कि कई बार साबित की है। बुजुर्ग महिला का अपना बिजनेस शुरू करना हो... या फिर बढ़ती उम्र में अपने किसी और पैशन को फॉलो करना हो, कई लोग समाज से उलट कुछ ऐसा करते आए हैं, जिसने सबको हैरान करके रख दिया हो। अब हाल ही में एक 67 साल की बुजुर्ग महिला ने रस्सी पर साइकिल चलाकर सबको हैरत में डाल दिया है। जी हां! महिला इतनी उम्र में भी ऐसे साइकिल चला रही हैं, मानो कोई जवान महिला हो। बिना किसी डर के महिला को इस तरह देखकर लोग हैरान हैं।

रस्सी के सहारे हवा में चलाई साइकिल
इंस्टाग्राम पर Shy Nu नाम के एक यूजर ने ये वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में महिला को रस्सी पर साइकिल के सहारे जाते हुए देखा जा सकता है। महिला ने हेलमेट लगाया हुआ है और साथ में और भी सेफ्टी इक्विपमेंट्स हैं। वीडियो में महिला कितनी ऊंचाई पर है, ये भी साफ नजर आ रहा है। ऐसे में इस उम्र में इतना निडर और साहसी होकर महिला ने जिस तरह ये टास्क पूरा किया, वो वाकई में काबिलेतारीफ है।
वायरल हुआ वीडियो
महिला काफी निडर लग रही हैं और चेहरे का कॉन्फिडेंस तो देखने लायक है। महिला जिस तरह रस्सी के सहारे आगे बढ़ रही है, वो काबिलेतारीफ है। महिला की नजर सिर्फ आगे रास्ते पर टिकी हुई है। साड़ी में आमतौर पर चल पाना भी कई बार मुश्किल हो जाता है। ऐसे में महिला जिस तरह साड़ी पहनकर रोप पर साइकलिंग कर रही है, वो देखने लायक है। वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

कमाल है दादी का कॉन्फिडेंस
कैप्शन में यूजर ने लिखा कि मुझे डर नहीं लग रहा। मैं साइकिल चला रही हूं। मेरे साथ आओ। 67 साल की उम्र में भी ये मां अपनी इस इच्छा को पूरा कर रहे है। हमने इसे पूरा किया। वीडियो दो दिन पहले ही शेयर किया गया है। सोशल मीडिया पर अपलोड होने के बाद वीडियो को 200 से भी ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। वहीं अब इस वीडियो पर लोगों के जमकर लाइक्स और कमेंट्स भी आने लगे हैं।

दादी ने की थी पैराग्लाइिंग
इससे पहले भी एक वीडियो जमकर वायरल हुआ था, जिसमें एक दादी को पैराग्लाइडिंग करते देखा गया। लोग देखते रह गए और दादी उड़ते उड़ते आसमान में चली गई। दादी ने पैराग्लाइडिंग के लिए कोई स्पेसिफिक ड्रेस नहीं बल्कि साड़ी पहनी हुई थी। ऐसे में ये वीडियो जमकर वायरल हुआ था।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications