VIDEO: महिला ने विधि-विधान से की Female Dog की गोदभराई, स्ट्रीट डॉग्स को दी Party, लोग बोले-कल्पना से परे
महिला ने अपने पालतू Female Dog का बेबी शॉवर किया और सड़क के कुत्ते को दावत खिलाई, वायरल वीडियो को देखकर लोग इसे कल्पना से परे बता रहे हैं।

अधिकांश घरों में उनका पालतू कुत्ता परिवार का सदस्य माना जाता है। घर के अन्य सदस्यों की तरह उसका बर्थडे मनाया जाता है, रक्षाबंधन के पर्व पर राखी बाांधी जाती हैं। यहां तक कि पिछले दिनों एक परिवार ने अपने कुत्ते की बारात निकाली और उसकी विधिवत शादी रचाई थी। कुत्ते की शादी के वायरल वीडियो के बाद अब सोशल मीडिया पर बिल्कुल नया वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें महिला अपने फीमेट डॉग की विधि-विधान से गोदभराई करती नजर आ रही है। इस वीडियो के वायरल होते ही लोग कई डॉग लवर महिला की प्रसंशा कर रहे तो अन्य तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

फीमेल डॉग का विधि विधान से बेबी शॉवर
वीडियो में महिला अपने फीमेल डॉग का विधि विधान से बेबी शॉवर करती नजर आ रही है। इतना ही नहीं डॉग की गोदभाई के बाद महिला स्ट्रीट डॉग्स को दावत भी दी।

चुन्नी लपेट कर गले में माला और हाथ में कंगन पहनाकर लगाया कुमकुम
महिला अपने डॉग को चारों ओर से चुन्नी से लपेटती है और इसके बाद उसके गले में माला पहनाती है माथे पर कुमकुम हल्दी से टीका लगाती है। इतना ही नहीं डॉग को टीका लगाने के बाद उसके अगला पैर पकड़कर उसमें कंगन भी पहनाती है। मजे की बात डॉग भी अपनी मालकिन से बड़े आराम से गोदभराई की रस्म करवाते हुए शांत बैठा नजर आ रहा है।

"बेबी शॉवर फॉर माई क्यूटी" बोलकर दी स्ट्रीट डॉग्स को पार्टी
"बेबी शॉवर फॉर माई क्यूटी" के कैप्शन के साथ शेयर किए गए वीडियो में नजर आ रहा है कि बेबी शॉवर के बाद महिला सड़क के कुत्ते के लिए थाली तैयार करी है और उसे ले जाकर कुत्तों को खिलाती है। गोदभराई की दावत सड़क के कुत्ते बड़े मजे लेकर खाते नजर आ रहे हैं।

वीडियो को 4.9 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है
20 नवंबर को इंस्टाग्राम पर साझा किए जाने के बाद से, वीडियो को 4.9 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। इस पर लोग जमकर प्यार बरसा रहे हैं।
लोगों ने वीडियो देख दी ये प्रतिक्रिया
इंस्टाग्राम यूजर ने कमेंट किया, "सबसे प्यारी चीज जो मैंने कभी देखी है। ईश्वर आपकोआशीर्वाद दे। वहीं दूसरे ने लिखा "आपके विचार और काम कल्पना से परे हैं... एक पंजा माता-पिता के रूप में मैं प्यारे बच्चों के लिए आपके प्यार को समझ सकता हूं। तीसरे ने दिल का इमोजी शेयर कर लिखा "आज इंस्टाग्राम पर यह सबसे अच्छी चीज है।" "आपने मुझे रुला दिया ... आवारा कुत्तों को खाना खिलाना मुख्य आकर्षण था। वहीं एक ने लिखा सबसे अच्छी चीज जो मैंने आज इंटरनेट पर देखी है और प्यारी बहुत शर्मीली थी। भगवान आपको आशीर्वाद दे।












Click it and Unblock the Notifications