मॉल के टॉयलेट में महिला को मिली 70 हीरों से जड़ी अंगूठी, लेकिन पीछे-पीछे आ गई पुलिस...फिर क्या हुआ?

नोएडा पुलिस पूरी रात एक अंगूठी की खोजबीन करती रही। 5 लाख रुपये की बेशकीमती अंगूठी एक महिला ने नोएडा के डीएलएफ मॉल में छोड़ दी थी।

Diamond ring

Woman diamond ring: अपनी कीमती चीज खो जाए तो रातों की नींद उड़ जाती है। कीमती चीज भी अगर लाखों की हो तो फिर तो नींद चैन सब खोना एकदम लाजमी है। ऐसा ही कुछ एक महिला के साथ उस वक्त हुआ, जब वो अपनी 5 लाख रुपये की अंगूठी कहीं छोड़ गई।

एक अंगूठी जिसपर 70 हीरे के नग जड़े हुए थे, महिला से खो गई। जब उसे पता लगा कि उसकी अंगूठी कहीं खो चुकी है तो उसने नोएडा पुलिस से शिकायत की। पूरी रात उस महिला की 5 लाख की अंगूठी ढूंढने की पुलिस मशक्कत करती रही।

प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी दिल्ली के शाहदारा की निवासी है। वॉशरूम में बच्चे का डायपर बदलते वक्त महिला ने अंगूठी सिंक पर रख दी और वापस लेना भूल गई। एक और महिला, जो दिल्ली में ही रहती है उसे ये अंगूठी मिली। इसके बाद बच्चे का डायपर बदलने वाली इस महिला से उसने पूछा कि क्या उसकी अंगूठी खोई है? तो महिला ने इसका जवाब ना में दिया। इसके बाद दूसरी महिला उस अंगूठी को अपने साथ ले गई।

बातचीत के दौरान या बाद में भी महिला को जरा भी अहसास नहीं हुआ कि उसकी अंगूठी गुम हो गई है। इसके बाद लगभग 10:30 बजे के आस-पास महिला के पति को अहसास हुआ कि अंगूठी गायब हो गई है। इसके बाद इमरजेंसी मदद के लिए उन्होंने 112 डायल किया। इसके बाद स्थानीय सेक्टर 20 के पुलिस स्टेशन अधिकारी साइटपर पहुंचे। उस वक्त डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया बंद हो ही रहा था।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि रविवार को भीड़ थी लेकिन उस वक्त ज्यादातर लोग जा ही रहे थे। पुलिस टीम ने सारी संभावित जगहों पर उस अंगूठी की तलाश की। इसके बाद उस महिला का पता लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई, जो अंगूठी को अपने साथ लेकर गई थी।

उन्होंने कहा कि पार्किंग एरिया में उस महिला की कार देखी गई और फिर उसका नंबर ट्रैक किया गया। महिला दिल्ली के गणेशनगर इलाके में रहती है। इसके बाद डीएलएफ चौकी प्रभारी सुभाष सहित हमारी टीम किसी तरह उस महिला तक पहुंचने में कामयाब रही। इसके बाद आज सुबह 5 बजे तक वो अंगूठी बरामद कर ली गई।

अधिकारी ने कहा कि अंगूठी को तलाशना एक कठिन काम था लेकिन सही समय पर और सही तरीके से जांच करने पर इसे बरामद कर लिया गया और सोमवार सुबह ही परिवार को सौंप दिया गया। परिवार ने पुलिस को बताया कि अंगूठी में 70 हीरे जड़े हुए हैं और इसकी कीमत पांच लाख रुपये है।

Recommended Video

    How is Diamond Formed: हीरा कैसे बनता है, कैसे करें असली नकली की पहचान | वनइंडिया हिंदी | *News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+