VIDEO: वायरल होने के लिए लेम्बोर्गिनी पर चढ़कर नाचने लगी लड़की, तोड़ दी करोड़ों की कार की विंडशील्ड

आजकल वायरल होने का बुखार लोगों के सिर चढ़कर बोलने लगा है। लोग लाइमलाइट में आने के लिए कुछ भी करने को मजबूर हो जाते हैं। हाल ही में इसी कड़ी में एक लड़की करोड़ों की गाड़ी में जाकर डांस करने लगी तो गाड़ी का शीशा ही फूट गया। इस क्लिप को देखकर लोग भी हैरान हो गए।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की करोड़ों की लेम्बोर्गिनी पर डांस करने के लिए उसकी विंडस्क्रीन पर चढ़ जाती है। इस क्लिप को रेडिट पर शेयर किया गया है। जिसमें एक टिकटॉकर सफेद और पिंक कलर के ट्यूब टॉप पहने एक ब्लू रंग की लेम्बोर्गिनी पर चढ़ जाती है।

Lamborghini

लड़की जैसे ही इसकी विंडस्क्रीन पर चढ़ती है, ये चटक जाता है। हालांकि वो भी ये नोटिस करती है और थोड़ा चौंक भी जाती है। मगर फिर इसके बाद वो ऊपर चढ़कर डांस करती है। रेडिट पर लोग इस क्लिप को देखने के बाद काफी हैरान हैं और हैरत भरे रिएक्शन भी दे रहे हैं।

पहले भी, टिकटॉक यूजर @snowbunnyjelly यूजर इस महिला ने कारों पर कीचड़ फेंकने, उनकी छतों पर कूदने और उन पर चमगादड़ फेंकने के कई वीडियो शूट किए हैं।

जो वीडियो वायरल हो गया है, उसने कई लोगों को नाराज कर दिया है, जिन्होंने कहा कि इतनी महंगी कार को टूटा फूटा देखकर 'दर्द' होता है। इस बीच, कुछ लोगों को हैरानी भी हुई कि विंडशील्ड उसके वजन के नीचे कितनी आसानी से टूट गई थी। वहीं कुछ दर्शकों ने यह भी अनुमान लगाया कि ये क्लिप फेक भी हो सकता है और सिर्फ व्यूज पाने के लिए बनाया गया हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+