नीली साड़ी में पल्लू लहराकर महिला ने किया शानदार डांस, लोग बोले- 'बस दिल जवां होना चाहिए'

Woman Dancing: वायरल हो रहे वीडियो में महिला अपने शानदार डांस मूव्स से लोगों का दिल जीत रही हैं। महिला के एक्सप्रेशंस बेहद शानदार है। गोरी गोरी पर महिला का डांस देखने के बाद लोग उसके फैन हो रहे हैं।

Credit: Neeru Saini/Instagram

Viral Video: सोशल मीडिया पर डांस वीडियोज खूब वायरल होते हैं। आए दिन कोई ना कोई ऐसा वीडियो धूम मचा ही देता है, जिसमें लोग बॉलीवुड के पॉपुलर गानों पर थिरकते नजर आते हैं। फिर बात चाहे बच्चों की हो या फिर बूढ़ों की...इन गानों पर लोग खूब धमाल मचाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें नीरू सैनी नाम की एक महिला साल 2004 में आई शाहरुख खान की फिल्म 'मै हूं ना' के 'गोरी-गोरी' गाने पर ठुमके लगा रही है। महिला का ये डांस वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला ने नीले रंग की साड़ी पहनी हुई है। महिला गोरी गोरी गाने पर जिस तरह से थिरक रही है, वो काफी शानदार है और लोगों को भी खूब पसंद आ रहा है। महिला अपने सिजलिंग और जोशीले मूव्स से लोगों का ध्यान खींचने में कोई कसर नहीं छोड़ रही।

Credit: Neeru Saini/Instagram

महिला दिखने में काफी उम्रदराज लग रही है। ऐसे में उसके सिजलिंग मूव्स लोगों का ध्यान खूब खींच रहे हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट होते ही वीडियो तेजी से वायरल होने लगा। वीडियो देखने के बाद लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि कितनी भी तारीफ करूं मन नहीं भरता। कितनी मेहनत हैं आपकी। आजकल तो वजन कम करना भी मुश्किल है।

लोग सोशल मीडिया पर महिला के डांस मूव्स और फिटनेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोग सोशल मीडिया पर महिला की फिटनेस का राज पूछ रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि आप अपनी फिटनेस का राज बताइये कि आप किस तरह फिट रहती हैं। वहीं किसी दूसरे ने कहा कि आप बाल काले कर लें तो पूरी हीरोइन लगेंगी।

Credit: Neeru Saini/Instagram

एक यूजर ने महिला के डांस मूव्स की तारीफ करते हुए कहा कि आप बहुत ही अच्छा डांस करते हो। एक ने कहा कि मैम मैं आपकी बहुत बड़ी फैन हूं। वहीं एक ने महिला का डांस और उसके आउटफिट देखते हुए कहा कि बस दिल जवान होना चाहिए। एक ने कहा कि आपकी उम्र का तो पता ही नहीं चल पा रहा है। अधिकतर लोगों के लिए सोशल मीडिया पर महिला की उम्र का पता लगा पाना ही मुश्किल हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+