OMG! कपड़े की गुड़िया से डेढ़ साल पहले रचाई शादी, अब काट दिया पति का प्राइवेट पार्ट, बताई ये वजह
ब्राजील की महिला ने अपने पति को दर्दनाक सजा दी। महिला का दावा है कि उसने चाकू से पति का प्राइवेट पार्ट काट डाला। पति को उसके बेवफाई की सजा दी है।
ब्राजील की एक महिला ने अपने पति को खौफनाक सजा दी। आगबबूला हुई पत्नी ने पति का प्राइवेट पार्ट ही काट दिया। इतना ही नहीं, महिला ने इसकी वजह भी बताई। महिला ने कहा कि मेरी पीठ पीछे रंगरैलियां मनाने की उसे सजा मिली है। अब कोई भी महिला न उसके झांसे में आएगी और न ही पति किसी महिला के संपर्क में आने की सोचेगा।
आपको जानकर हैरानी होगी कि यहां जिस महिला की बात हो रही है, उसका पति मॉर्सोले एक कपड़े की गुड़िया है। इन दोनों का एक बच्चा भी है। जिसका नाम रैगडॉल है। मोरेस बताती हैं कि यह पहली बार नहीं है, जब पति मॉर्सोले ने उन्हें धोखा दिया हो। आइए जानते हैं, कैसे आया मोरेस के जिंदगी में गुड्डे का प्यार ?

मां ने मिलवाया, फिर प्यार परवान चढ़ा
ब्राजील की रहने वाली महिला का नाम मेरिवोन रोका मोरेस (38) एक डांसर हैं। उन्होंने अपनी मां से एक दफा कहा था कि वह सिंगल हैं और उन्हें डांस पार्टनर न होने के वजह से काफी दिक्कतें फेस करनी पडती हैं। इसके बाद मोरेस की मां ने कपड़े की एक गुड़िया बनाकर उन्हें दी। जिसे देखते ही मोरेस खुश हो गईं और उसका नाम मार्सेलो रखा गया। इसके बाद मोरेस जहां भी जाती उस गुड़िया के जरूर लेकर जाती थीं। धीरे-धीरे उन्हें उससे प्यार हो गया।
शादी के एक साल बाद भी दिया था धोखा
मोरेस बताती हैं कि यह पहली बार नहीं है, जब पति मॉर्सोले ने उन्हें धोखा दिया हो। जब बेटे रैगडॉल की तबियत बिगड़ने के बाद अस्पताल में थीं। तब पति मॉर्सोले किसी दूसरी महिला के पास था। उस वक्त मोरेस को अपने पति मॉर्सोले की बेवफाई का पता चला था। लेकिन, मोरेस ने पति को दूसरा मौका भी दिया। वहीं, महिला का दावा है कि उसके पति के वॉट्सऐप पर अन्य महिलाओं के साथ भी कनेक्शन हैं। अब सजा मिलने के बाद मार्सोले और मोरेस दोनों अलग कमरे में सोते हैं।
शादी हुई फिर गुड्डे ने किया प्रग्नेंट
मेरिवोन रोका मोरेस ने 23 दिसंबर 2021 को मार्सेलो से शादी की। उनकी शादी में 250 लोगों की उपस्थिति रही। मोरेस ने अपने इंस्ट्राग्राम आइडी पर शादी की एक वीडियो भी अपलोड की थी। वहीं, कुछ महीने बाद उन्होंने दावा किया कि
कई महीनों तक साथ रहने के बाद मोरेस ने पाया कि वह गर्भवती थी। दावा किया कि मार्सेलो ने मुझे गर्भवती कर दिया। उसने कंडोम का इस्तेमाल नहीं किया और मुझे गर्भवती कर दिया। मैंने प्रग्नेंनसी टेस्ट किया, जिसमें इसकी पुष्टि हुई है। 21 मई 2022 को उन्होंने एक बच्चे को जन्म दिया। जिसका नाम रैगडॉल रखा गया।












Click it and Unblock the Notifications