बॉयफ्रेंड का फोन चेक करने के लिए लड़की ने सड़क पर किया हंगामा, वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक लड़की अपने बॉयफ्रेंड का फोन चेक करने की कोशिश कर रही है। लेकिन फोन में लॉक लगा हुआ है। इस लॉक को खुलवाने के लिए लड़की बीच सड़क पर ही हंगामा करना शुरू कर देती है। दरअसल लड़की अपने बॉयफ्रेंड के जिस फोन को चेक करना चाहती है, उसमें फेस आईडी फीचर है।

यानी फोन का लॉक चेहरे से खुलता है। फोन के मालिक के अलावा कोई दूसरा शख्स फोन का लॉक नहीं खोल सकता। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि लड़की फेस आईडी के जरिए फोन को खुलवाने की कोशिश कर रही है। लेकिन उसका बॉयफ्रेंड नहीं चाहता कि वो उसका फोन देखे। वीडियो की शुरुआत में दोनों लड़का-लड़की बेंच पर बैठे हुए दिख रहे हैं। अंदाजा लगया जा रहा है कि दोनों प्रेमी-प्रेमिका हैं।
लड़की जब फोन को चेक करने के लिए उठाती है तो उसमें फेस आईडी लगा होता है। फिर वो फोन को अपने बॉयफ्रेंड के चेहरे के सामने लाती है। लेकिन बॉयफ्रेंड ना तो आंखें खोलता है और ना ही अपना चेहरा दिखाता है। इस बीच लड़की अपने उसके पीछे भागती है। वो उसे तब तक नहीं छोड़ती है जब तक फोन अनलॉक नहीं हो जाता है। और फोन का लॉक खुलते ही वहां से भाग जाती है।
जबकि उसका बॉयफ्रेंड जमीन पर लेटा रहता है। सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होते ही इसपर कई मीम्स और जोक्स बन रहे हैं। वीडियो को @apiecebyguy नाम के ट्विटर अकाउंट से साझा किया गया है। वीडियो को अभी तक करीब 74 हजार लाइक मिल चुके हैं। इसे 13 मिलियन से अधिक बार देखा गया है। जबकि 30 हजार लोगों ने इसे रीट्वीट किया है।












Click it and Unblock the Notifications