960 बार ड्राइविंग टेस्ट में हुई फेल, खर्च किए 11 लाख रुपये, बुढ़ापे में जाकर महिला को मिला लाइसेंस!
Driving Test: चा सा-सून ने पहली बार अप्रैल 2005 में लिखित परीक्षा का प्रयास किया और इसमें असफल होने तक इसे जारी रखा। उसके बाद लाइसेंस प्राप्त करने से पहले उसने 10 बार प्रैक्टिकल परीक्षा दी।

Lady Gave 960 Times Driving Test: एक दक्षिण कोरियाई महिला ने अपना लाइसेंस प्राप्त करने के लिए 11 लाख रुपये से अधिक खर्च करने के बाद आखिरकार अपने 960वें प्रयास में ड्राइविंग टेस्ट पास कर लिया। 69 साल की चा सा-सून (Cha Sa-soon) ने पहली बार अप्रैल 2005 में लिखित परीक्षा का प्रयास किया और पहली बार इसमें असफल होने के बाद महिला ने तीन साल तक सप्ताह में पांच दिन कुल 780 प्रयासों के साथ लिखित परीक्षा देना जारी रखा।
960 बार परीक्षाओं से गुजरी
ड्राइविंग लाइसेंस की जिद ठानी महिला ने तब तक प्रयास नहीं छोड़ा जबतक कि वह अंत में पास नहीं हो गई। 950 बार में वह लिखित परीक्षा पास कर पाई। इसके बाद प्रैक्टिल परीक्षा पास करने के लिए कुल 10 बार प्रयास की। इतनी कड़ी मशक्कत के बाद वह आखिरकार ड्राइविंग टेस्ट पास कर ही गई। मतलब, लाइसेंस प्राप्त करने से पहले वह कुल 960 परीक्षाओं से गुजरी।
सब्जी बेचने के लिए गाड़ी के लिए लाइसेंस की आवश्यकता थी
महिला ने हार नहीं मानी क्योंकि उसे अपने सब्जी बेचने के व्यवसाय के लिए लाइसेंस की आवश्यकता थी। रिपोर्टों के अनुसार, उसने अपने ड्राइविंग लाइसेंस को सुरक्षित करने के लिए लगभग 11 लाख रुपये चुकाने पड़े।
ड्राइविंग प्रशिक्षक ने कहा हमारा बोझ हल्का हुआ
जोंबुक ड्राइविंग स्कूल में उसके ड्राइविंग प्रशिक्षक ने कहा कि जब चा सा-सून (Cha Sa-soon) को आखिरकार लाइसेंस मिल गया तो उसने राहत महसूस की। उसने कहा आखिरकार जब उसे अपना लाइसेंस मिल गया, तो हम सभी खुशी से बाहर निकल गए और उसे फूल देकर गले लगा लिया।












Click it and Unblock the Notifications