OMG! शादी के 10 साल बाद 3 बच्चों की मां का पति निकला उसका ही भाई, जानिए कैसे हुआ खुलासा

शादी के 17 साल की सालगिरह मना रहे कपल के जीवन में एक अजीब सी कशमकश सी है। दरअसल, शादी के 10 साल बाद ही कपल को पता चला कि पति-पत्नी असल में भाई-बहन है।

अमेरिका में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक महिला को शादी के 10 साल बाद पता चला कि उसका पति असल में उसका चचेरा भाई है। यह जानकारी मिलते ही उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। महिला के तीन बच्चे भी हैं। इसका खुलासा डीएनए की रिपोर्ट से हुआ, जो महिला ने रैंडम ही कराई थी। एक डीएनए रिपोर्ट ने परिवार में अजीब सा तूफान लाकर खड़ा कर दिया।

हालांकि, महिला ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर कहा कि मेरी शादी भले गलती से हुई है। लेकिन, दुनिया चाहे कुछ भी कहे, हम पति-पत्नी है। कभी जुदा नहीं होंगे। हमें कोई नहीं पछतावा है। वहीं, महिला के पति का कहना है कि हम जिंदगी में इतने आगे बढ़ चुके हैं। हम कभी अब अलग नहीं हो सकते हैं। अब दुनिया कुछ भी कहे। आइए जानते हैं कैसे हुई शादी?

Woman married cousin

दरअसल, कोलोराडो में सेलिना क्विनोन्स(37) में पति जोसेफ(44) तीन बच्चों के साथ खुशहाल जीवन जी रहे हैं। एक हैलोवीन पार्टी में सेलिना और जोसेफ की मुलाकात हुई। फिर एक दूसरे को दोनों डेट करने लगे। साल 2006 में दोनों ने शादी कर ली। शादी के 10 साल बाद 2016 में उन्हें पता चला कि उनका पति ही उनका चचेरा भाई है। महिला का दावा है कि दोनों ही इस बात से अनजान थे।

डीएनए रिपोर्ट ने खोला राज

एक डीएनए रिपोर्ट से इस बात का खुलासा किया। महिला के मुताबिक, उनके दिमाग में तलाक की बात आई। लेकिन, बच्चों का ख्याल और पति से बात करने वो भी दिमाग से चला गया। डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, जोसेफ कहते हैं कि हम दोनों जिंदगी में काफी आगे बढ़ चुके हैं। अब हमें लोगों के तिरसकार के साथ जीने के आदत हो चुकी है।

कपल के दो बेटे-एक बेटी

सेलिना और जोसेफ के दो बेटे हैं और एक बेटी है। एक बेटा 15 और दूसरा 13 साल का है। वहीं, बेटी 10 साल की है। जोसेफ कहते हैं कि हम दोनों अब अलग नहीं हो सकते। तीन बच्चों के भविष्य की चिंता है। उनके लिए ही सब कुछ करना है।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+