AI की मदद से महिला ने ब्वॉयफ्रेंड को रंगे हाथों पकड़ा, कई दिनों से हो रहा था शक

Woman caught cheater bf: आजकल एआई के इस्तेमाल से कुछ भी संभव है। शायद ही ऐसा कोई काम हो, जो एआई की मदद लेकर ना किया जा सकता हो। हाल ही में एक महिला ने भी एआई की मदद से कुछ ऐसा किया, जो आपको हैरान कर देगा।

एआई टूल से ब्वॉयफ्रेंड को पकड़ा
दरअसल यूके की एक महिला ने अपने ब्वॉयफ्रेंड को रंगे हाथों पकड़ने के लिए एआई टूल का सहारा लिया। महिला ने अपने ब्वॉयफ्रेंड की आवाज को रेप्लीकेट किया और फिर उसकी एक दोस्त को कॉल किया। कॉल के दौरान ब्वॉयफ्रेंड की फ्रेंड ने स्वीकारा कि दोनों ने पिछली रात एक दूसरे को किस किया था।

Woman caught boyfriend cheating on he

वायरल हुआ वीडियो
महिला ने ब्वॉयफ्रेंड को पकड़ने के बाद एक वीडियो बनाया, जो देखते ही देखते टिकटॉक पर वायरल भी हो गया। वीडियो की शुरुआत में महिला बताती है वो अपने ब्वॉयफ्रेंड की वॉइस का क्लोन तैयार करने जा रही है। इसके बाद वो उसके बेस्ट फ्रेंड को कॉल करेगी। इससे उसे पता चलेगा कि कल रात वाले इवेंट में क्या-क्या हुआ था।

आवाज को रेप्लीकेट करने का बनाया प्लान
क्लिप में महिला बताती है कि वो अपने ब्वॉयफ्रेंड की आवाज को रेप्लीकेट करने जा रही है। इसके बाद वो उसके दोस्त को कॉल करती है। शुरुआत में महिला ये भी बताती है कि उसका ब्वॉयफ्रेंड कुछ अजीब सा बीहेव कर रहा है। फिर महिला अपने ब्वॉयफ्रेंड के दोस्त को कॉल लगाती है और पूछती है कि कल रात को क्या हुआ था। मुझे बड़ी अजीब सी फीलिंग आ रही है। कुछ याद सा नहीं आ रहा है। तो दोस्त कहता है कि एक लड़की को किस किया था। इतना सुनकर महिला के होश उड़ जाते हैं।

महिला ने किया खुलासा
इसके बाद महिला बताती है कि ये सब एक प्रैंक था। महिला ने इस प्लान का इस्तेमाल अपनी तकनीक को बताने के लिए किया था। महिला ने बताया कि उसका मकसद अपनी तकनीक के बारे में बताना था। वो अन्य महिलाओं को बताना चाहती है कि अगर पार्टनर चीट कर रहा हो तो इसका आराम से इस्तेमाल किया जा सकता है।

कितना पैसा हुआ खर्च?
महिला ने इलेवनलैब्स का इस्तेमाल कर अपने ब्वॉयफ्रेंड की आवाज को रिकॉर्ड किया। ऐसा लग रहा था मानो उसका ब्वॉयफ्रेंड ही बात कर रहा हो। इस काम में महिला के सिर्फ 4 डॉलर की खर्च हुए। महिला ने बताया कि वो और उसका ब्वॉयफ्रेंड असल में साथ में काफी खुश हैं। महिला ने बताया कि इस ट्रिक का इस्तेमाल वो अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड के साथ कर सकती थी, जिसने उसे धोखा दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+