OMG! 1100 साल पहले हुई महिला की मौत, लेकिन पैर में थे एडिडास के जूते
1100 पुरानी ममी के पास से वैज्ञानिकों को जूते-कंघी और चाकू जैसी चीजें मिली है, जो उन्हें हैरान कर रही है।
नई दिल्ली। मंगोलिया में 1100 साल पुरानी एक ममी मिली है। ये ममी दुनियाभर में चर्चा का विषय बन गई है। इस महिला ममी के शरीर पर कुछ ऐसी चीजें मिली है, जिसे देखकर वैज्ञानिक हैरान है। महिला के साथ जो चीजें मिली है उनसे सबकों सोचने पर मजबूर कर दिया है।

ममी के पास मिले जूते
मंगोलिया में मिली इस 1100 साल पुरानी महिला ममी के पैरों में वैज्ञानिकों को एडिडास के जूते मिले, जिसे देखकर हर कोई चौंक गया। आपको बता दें कि एडिडास जर्मन कंपनी है और समूची दुनिया में अपने फुटबियर के लिए मशहूर है। इस ममी के पास से मिले जूतों की तस्वीर जब रीलीज की गई तो पहली नजर में देखने पर ये बिल्कुल एडिडास के बूट जैसी दिखी। ममी के पैर में लाल और काले रंग के बूट देखने में बिल्कुल एडिडास के बूट जैसी है।

तेज वार की वजह से हुई मौत
मंगोलिया के अटलई पहाड़ के पास मिली इस ममी ने वैज्ञानिकों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। 1100 साल पुरानी महिला की ममी से एडिडास के जूते मिलना हैरान करने वाली घटना है। शोध में जुटे वैज्ञानिकों के मुताबिक महिला के सिर पर तेज से वार किया था, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई थी।

सही-सलामत है साथ में मिली चीजें
वैज्ञानिकों को महिला ममी के साथ कुछ चीजें भी मिली है। वैज्ञानिकों के मुताबिक जब महिला को दफनाया गया तो उसके साथ हैडबैंग में कुछ चीजें और कुछ कपड़े रखे गए। जिसमें चाकू, कंघी, शीशे मिले है, जो बिल्कुल ठीक हालात में है। चाकू पर जंग तक नहीं लगी है।

रिसर्च में जुटे वैज्ञानिक
वैज्ञानिकों को ये ममी अटलई पहाड़ पर मिली, जो समुद्र तट से 10 हजार फीट की ऊंचाई पर है। उन्हें साल 2016 में ये ममी मिली, जिसकी बाद से वो उसपर शोध करने में जुट गए है। वैज्ञानिकों का मानना है कि जब इस महिला की मौत हुई थी तब इनकी उम्र 30 से 40 के बीच में रही होगी।












Click it and Unblock the Notifications