मर्दों में नहीं थी रुचि, फिर कैसे मां बन गई ये महिला? जानिये ब्रओली की दिलचस्प कहानी...
मां बनना हर महिला के लिए बेहद सुखद अहसास होता है। इस अहसास को और भी खास बनाया एक ऐसी महिला ने जो अन्य महिलाओं से बिल्कुल ही अलग है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस महिला की दिलचस्पी पुरुषों में कतई नहीं है। मगर फिर भी कैसे इस महिला ने एक बच्चे को जन्म देकर मां बनने का सुख हासिल किया, चलिये जानते हैं।
बताते चलें कि इंग्लैंड की रहने वाली ब्रायोनी फार्म एक ऐसी महिला हैं, जिन्हें न तो पुरुषों में रुचि है और ना ही महिलाओं में। वो उन महिलाओं में से एक हैं, जिन्हें अकेले रहना पसंद है। महिला कहें या पुरुष उन्हें किसी के साथ भी संभोग करना पसंद नहीं है। मगर उन्हें किसी भी हाल में मां बनना था।

'डेली स्टार' की खबर के मुताबिक, ब्रायोनी खुद बताती हैं कि वे जब जवानी में कदम रख रही थीं तो उनकी सहेलियां कई एक्टर्स को फॉलो करती थीं और उनके पोस्टर्स भी अपने घर में चिपकाकर रखती थीं। मगर ब्रयोनी को ये सब कतई पसंद ना था। फिर उन्हें लगा कि शायद उसे लड़कियों में इंट्रस्ट हो सकता है इसलिए ऐसा हो। मगर असल में वे अलैंगिक थीं। जिसे न तो पुरुषों में इंट्रस्ट था और ना ही महिलाओं में।
ब्रओनी ने बताया कि मात्र 15 साल की उम्र में ही वो लाइम की बीमारी से ग्रस्त हो गई। इसके बाद वो अकेली घर पर रहने लगी और घर पर रहकर ही पढ़ने लगीं। इसके बाद 19 साल की उम्र में वो ठीक भी हो गईं मगर उनका इंट्रस्ट बरकरार रहा। वो किसी लिंग में दिलचस्पी नहीं लेती थीं।
इसके बाद महिला ने कहा कि उसे अहसास हुआ कि यूनाइडेट किंगडम में उसके जैसे कई लोग हैं। और ऐसा होने में कुछ भी गलत नहीं है। साल 2021 में हुई जनगणना में वहां पर 28,000 लोग ऐसे मिले, जो अलैंगिक थे। इसके बाद मुझे बड़ी राहत मिली और मैंने जाना कि मैं कौन हूं। मगर तब भी मां बन पाना एक समस्या थी।
मुझे मां बनना था इसके लिए मैंने डॉक्टर्स के पास जाना शुरू कर दिया। फिर डॉक्टर ने मुझे प्रेग्नेंट होने की सलाह दी। मगर मेरे शरीर में कई समस्याएं थीं। तब मैं 24 साल की थी। ऐसे में मैंने एक स्पर्म डोनर की मदद से बच्चा पैदा करने का फैसला किया।
इसके बाद मैं प्रेग्नेंट हुई और मैंने अपने बेटे को जन्म दिया। मुझे बड़ा गर्व हुआ।












Click it and Unblock the Notifications